गयाजी में बाइक सवार से 60 हजार की लूट:विरोध करने पर आरोपियों ने घर पर बोला हमला, तोड़फोड़ कर जान से मारने की दी धमकी

गयाजी में बाइक सवार से 60 हजार की लूट:विरोध करने पर आरोपियों ने घर पर बोला हमला, तोड़फोड़ कर जान से मारने की दी धमकी

​गयाजी के मेडिकल थाना क्षेत्र के बेलाही इलाके में लूटपाट और घर में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर बदमाशों ने लूटपाट की। इतना ही नहीं, जब शिकायत करने आरोपियों ने पीड़ित के घर पर हमला बोल दिया। ​पहाड़ी के पास घेरकर की लूटपाट ​पीड़ित शिवा कुमार और मुन्ना कुमार ने बताया कि मेरा भाई बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में 3-4 बदमाशों ने उसे रोक लिया और जबरन पहाड़ी की तरफ ले गए। वहां मारपीट करते हुए 60,000 नकद, गले का लॉकेट और मोबाइल छीन लिया। हालांकि, बाद में उन्होंने गाड़ी छोड़ दी। ​घटना के बाद पीड़ित पक्ष आरोपियों के घर बातचीत और शिकायत करने पहुंचा। वहां मौजूद आरोपियों (संदीप यादव और अन्य) ने उनके साथ हाथापाई की और मारपीट पर आमादा हो गए। जिसके बाद पीड़ित पक्ष किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से वापस घर को लौट गए। ​रात में घर पर चढ़कर की तोड़फोड़ पीड़ित के अनुसार ​आरोपियों का मन इतने से भी नहीं भरा। रात करीब 8 बजे 8-10 लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया और मारपीट व गाली-गलौज की। इसके बाद देर रात करीब 12:30 बजे फिर से मुन्ना यादव, रवि कुमार और रोशन कुमार समेत अन्य लोग ईंट-पत्थर लेकर घर में घुस आए। बदमाशों ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाए, बाहर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और रास्ते में मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। हमले के डर से पीड़ित परिवार को घर छोड़कर भागना पड़ा। यह पूरी घटना शुक्रवार के दिन से लेकर रात की है। मामला अब सामने आया है। ​पुलिस पर लापरवाही का आरोप ​पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस और डायल 112 की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शिवा कुमार का कहना है कि रात में घटना के समय डायल 112 को सूचना दी गई थी। इसके बाद गाड़ी आई, लेकिन बिना रुके सीधे निकल गई। घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस और न ही 112 की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। हालांकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी ओर से थाने में लिखित शिकायत की गई है लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस छानबीन कर रही है वहीं, इस संबंध में मेडिकल थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि घटना की जांच पुलिस टीम कर रही है। जांच में लगाए गए आरोप की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ​गयाजी के मेडिकल थाना क्षेत्र के बेलाही इलाके में लूटपाट और घर में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर बदमाशों ने लूटपाट की। इतना ही नहीं, जब शिकायत करने आरोपियों ने पीड़ित के घर पर हमला बोल दिया। ​पहाड़ी के पास घेरकर की लूटपाट ​पीड़ित शिवा कुमार और मुन्ना कुमार ने बताया कि मेरा भाई बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में 3-4 बदमाशों ने उसे रोक लिया और जबरन पहाड़ी की तरफ ले गए। वहां मारपीट करते हुए 60,000 नकद, गले का लॉकेट और मोबाइल छीन लिया। हालांकि, बाद में उन्होंने गाड़ी छोड़ दी। ​घटना के बाद पीड़ित पक्ष आरोपियों के घर बातचीत और शिकायत करने पहुंचा। वहां मौजूद आरोपियों (संदीप यादव और अन्य) ने उनके साथ हाथापाई की और मारपीट पर आमादा हो गए। जिसके बाद पीड़ित पक्ष किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से वापस घर को लौट गए। ​रात में घर पर चढ़कर की तोड़फोड़ पीड़ित के अनुसार ​आरोपियों का मन इतने से भी नहीं भरा। रात करीब 8 बजे 8-10 लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया और मारपीट व गाली-गलौज की। इसके बाद देर रात करीब 12:30 बजे फिर से मुन्ना यादव, रवि कुमार और रोशन कुमार समेत अन्य लोग ईंट-पत्थर लेकर घर में घुस आए। बदमाशों ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाए, बाहर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और रास्ते में मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। हमले के डर से पीड़ित परिवार को घर छोड़कर भागना पड़ा। यह पूरी घटना शुक्रवार के दिन से लेकर रात की है। मामला अब सामने आया है। ​पुलिस पर लापरवाही का आरोप ​पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस और डायल 112 की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शिवा कुमार का कहना है कि रात में घटना के समय डायल 112 को सूचना दी गई थी। इसके बाद गाड़ी आई, लेकिन बिना रुके सीधे निकल गई। घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस और न ही 112 की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। हालांकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी ओर से थाने में लिखित शिकायत की गई है लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस छानबीन कर रही है वहीं, इस संबंध में मेडिकल थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि घटना की जांच पुलिस टीम कर रही है। जांच में लगाए गए आरोप की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *