चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

पीपलू के शिवालय परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, प्रदेश महासचिव बत्ती लाल गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज मीणा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। चुनाव प्रभारी बत्ती लाल गुर्जर ने पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य टिकट के दावेदारों के आवेदन भी लिए। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आम जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। सभी परिवर्तन चाहते हैं। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पंचायत चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *