पहाड़पुर : बकरा चोरी कर भाग रहे दो युवक गिरफ्तार, केस दर्ज कर भेजा जेल

पहाड़पुर : बकरा चोरी कर भाग रहे दो युवक गिरफ्तार, केस दर्ज कर भेजा जेल

पहाड़पुर | पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर मटियरवा (वार्ड 1) में मान्यता के लिए छोड़े गए उजले रंग के बकरे को चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार के अनुसार दोनों आरोपी बकरे को लुंगी में लपेटकर बाइक से ले जा रहे थे। शक होने पर ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया और पुलिस को सूचित किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरेया चैन पट्टी निवासी बाबू हुसैन मियां और सरेया खोरियापट्टी निवासी अरविंद प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पहाड़पुर | पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर मटियरवा (वार्ड 1) में मान्यता के लिए छोड़े गए उजले रंग के बकरे को चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार के अनुसार दोनों आरोपी बकरे को लुंगी में लपेटकर बाइक से ले जा रहे थे। शक होने पर ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया और पुलिस को सूचित किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरेया चैन पट्टी निवासी बाबू हुसैन मियां और सरेया खोरियापट्टी निवासी अरविंद प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *