सिकंदरा के तीनों दुर्गा मंदिरों में खोइंछा भरने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

सिकंदरा के तीनों दुर्गा मंदिरों में खोइंछा भरने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

पीरी बाजार (लखीसराय)| नवरात्र की अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जय माता दी और जय मां दुर्गे के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कराई। पीरी बाजार थाना क्षेत्र में अभयपुर रेलवे स्टेशन के पास, रामजानकी ठाकुरबाड़ी के पीछे स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, गाड़ी बिशनपुर, कसबा पंचायत के माहा गांव, बसौनी चौक और बरियारपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव सहित कई स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। साथ ही, प्रमुख चौक-चौराहों और पंडालों में मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। भास्कर न्यूज | सिकंदरा नवरात्र के पावन अवसर पर सिकंदरा नगर पंचायत क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही मां के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के इलाकों तक मां दुर्गा के जयकारे गूंजने लगे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मुख्य चौक स्थित सिद्धिदात्री वैष्णवी दुर्गा महारानी मंदिर का पट शनिवार की देर रात सप्तमी तिथि को ही खोल दिया गया था। पट खुलने के साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विशेष रूप से खोयछा भरने के लिए महिलाओं की लंबी कतारें लगने लगीं। रविवार की सुबह चार बजे से ही महिलाएं मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के समक्ष खोयछा भरने और पूजा-अर्चना करने में जुट गईं। इधर, सिकंदरा के दुर्गा स्थान स्थित बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर और मिशन चौक के समीप स्थित मंझली दुर्गा महारानी मंदिर का पट अष्टमी तिथि को देर शाम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खोला गया। पट खुलते ही दोनों मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। तीनों दुर्गा मंदिरों में विधि-विधान और प्राण प्रतिष्ठा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सिकंदरा के तीनों प्रमुख दुर्गा मंदिरों के आसपास तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन शुरू हो गया। मेले को लेकर मंदिरों के आसपास आकर्षक ढंग से मिठाई, खिलौने और अन्य सामानों की दुकानें सजाई गई हैं। दुकानों पर बच्चों की विशेष चहल-पहल देखने को मिली। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, अवर निरीक्षक विभाकर सिंह, हरदयाल सिंह, एनके पांडे और रीमा कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी विभिन्न स्थानों पर निगरानी करते दिखे। इसके अलावा काफी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस जवानों की भी तैनाती की गई है। पीरी बाजार (लखीसराय)| नवरात्र की अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जय माता दी और जय मां दुर्गे के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कराई। पीरी बाजार थाना क्षेत्र में अभयपुर रेलवे स्टेशन के पास, रामजानकी ठाकुरबाड़ी के पीछे स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, गाड़ी बिशनपुर, कसबा पंचायत के माहा गांव, बसौनी चौक और बरियारपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव सहित कई स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। साथ ही, प्रमुख चौक-चौराहों और पंडालों में मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। भास्कर न्यूज | सिकंदरा नवरात्र के पावन अवसर पर सिकंदरा नगर पंचायत क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही मां के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के इलाकों तक मां दुर्गा के जयकारे गूंजने लगे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मुख्य चौक स्थित सिद्धिदात्री वैष्णवी दुर्गा महारानी मंदिर का पट शनिवार की देर रात सप्तमी तिथि को ही खोल दिया गया था। पट खुलने के साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विशेष रूप से खोयछा भरने के लिए महिलाओं की लंबी कतारें लगने लगीं। रविवार की सुबह चार बजे से ही महिलाएं मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के समक्ष खोयछा भरने और पूजा-अर्चना करने में जुट गईं। इधर, सिकंदरा के दुर्गा स्थान स्थित बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर और मिशन चौक के समीप स्थित मंझली दुर्गा महारानी मंदिर का पट अष्टमी तिथि को देर शाम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खोला गया। पट खुलते ही दोनों मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। तीनों दुर्गा मंदिरों में विधि-विधान और प्राण प्रतिष्ठा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सिकंदरा के तीनों प्रमुख दुर्गा मंदिरों के आसपास तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन शुरू हो गया। मेले को लेकर मंदिरों के आसपास आकर्षक ढंग से मिठाई, खिलौने और अन्य सामानों की दुकानें सजाई गई हैं। दुकानों पर बच्चों की विशेष चहल-पहल देखने को मिली। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, अवर निरीक्षक विभाकर सिंह, हरदयाल सिंह, एनके पांडे और रीमा कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी विभिन्न स्थानों पर निगरानी करते दिखे। इसके अलावा काफी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस जवानों की भी तैनाती की गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *