ससुराल में फंदे पर लटकी मिली युवती, मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा, जांच जारी

ससुराल में फंदे पर लटकी मिली युवती, मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा, जांच जारी

देहात थाना क्षेत्र के ग्राम ढोटी में फांसी पर लटकी मिली एक युवती की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 18 अक्टूबर की शाम की है। परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल श्योपुर ले गए थे, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान ग्राम ढोटी निवासी अपसन (25) के रूप में हुई है। ससुराल में फंदे पर लटके मिलने की जानकारी मिली पुलिस के मुतबिक, राजस्थान के कोटा जिले के खातोली थाना क्षेत्र के रामपुरा धाबाई निवासी रामचरण बैरवा (57) ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को वह अपनी बेटी अपसन(25) को उसकी ससुराल ग्राम ढोटी छोड़कर अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे जब वह प्रेमसर पहुंचे, तभी बेटी के ससुर मांगीलाल बैरवा का फोन आया। उन्होंने बताया कि अपसन ने घर में बने टीन के कमरे में लोहे के एंगल से साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली है। उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए श्योपुर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर रामचरण जिला अस्पताल पहुंचे। उनकी बेटी आईसीयू में भर्ती थी। उन्होंने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया। पिता ने देहात थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा देहात थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *