भास्कर न्यूज |लखीसराय सर्किल इंस्पेक्टर अमित कुमार को रविवार को कवैया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विद्यार्थी परिषद और आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ कथित विवाद के बाद विभागीय लापरवाही के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष रणधीर कुमार के निलंबन के बाद से कवैया थाना की जिम्मेदारी करीब 20 दिनों से अपर थानाध्यक्ष संभाल रहे थे। अब अमित कुमार को थाने की कमान सौंपी गई है। थानाध्यक्ष की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब दुर्गा पूजा को लेकर जिले में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण चुनौती है। पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ असामाजिक तत्वों पर नजर रखना भी जरूरी है। ऐसे में अमित कुमार की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके सामने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी होगी। भास्कर न्यूज |लखीसराय सर्किल इंस्पेक्टर अमित कुमार को रविवार को कवैया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विद्यार्थी परिषद और आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ कथित विवाद के बाद विभागीय लापरवाही के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष रणधीर कुमार के निलंबन के बाद से कवैया थाना की जिम्मेदारी करीब 20 दिनों से अपर थानाध्यक्ष संभाल रहे थे। अब अमित कुमार को थाने की कमान सौंपी गई है। थानाध्यक्ष की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब दुर्गा पूजा को लेकर जिले में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण चुनौती है। पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ असामाजिक तत्वों पर नजर रखना भी जरूरी है। ऐसे में अमित कुमार की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके सामने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी होगी।

