ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मारी महिला सहित 3 लोग घायल हुए

ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मारी महिला सहित 3 लोग घायल हुए

भास्कर न्यूज | झाझा (जमुई) सोहजाना मोड़ के समीप रविवार को ई-रिक्शा की टक्कर से एक बाइक अनियंत्रित होकर मंदिर में अष्टमी पूजा करने जा रही बुजुर्ग महिला से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दादा-पोती समेत पैदल जा रही बुजुर्ग महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), झाझा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घायलों की पहचान डूमरपोखर गांव निवासी जयकिशोर पासवान और उनकी पोती सिया कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, बुजुर्ग महिला की पहचान सोहजाना निवासी झूमिया देवी के रूप में की गई है। घायल सिया कुमारी ने बताया कि वह अपने दादा के साथ बाइक पर सवार होकर कपड़ा सिलवाने के लिए बाजार जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा रही झूमिया देवी से टकरा गई। परिजनों के अनुसार, झूमिया देवी अष्टमी की पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थीं। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक हफीउल्लाह ने बताया कि झूमिया देवी के चेहरे और सिर में चोट लगी है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य दोनों घायलों का चिकित्सकीय देखरेख में इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जमुई| खैरा थाना क्षेत्र के पूर्णा खैरा के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल चला रहा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक सड़क किनारे बिजली पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक का भी एक पैर टूट गया। घायल बच्चे की पहचान पूर्णा खैरा निवासी शिवम कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को पहले खैरा अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल, जमुई रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे के पिता विनोद पंडित ने बताया कि उनका पुत्र घर के बाहर सड़क किनारे साइकिल चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार युवक भी चोटिल हुआ। भास्कर न्यूज | झाझा (जमुई) सोहजाना मोड़ के समीप रविवार को ई-रिक्शा की टक्कर से एक बाइक अनियंत्रित होकर मंदिर में अष्टमी पूजा करने जा रही बुजुर्ग महिला से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दादा-पोती समेत पैदल जा रही बुजुर्ग महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), झाझा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घायलों की पहचान डूमरपोखर गांव निवासी जयकिशोर पासवान और उनकी पोती सिया कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, बुजुर्ग महिला की पहचान सोहजाना निवासी झूमिया देवी के रूप में की गई है। घायल सिया कुमारी ने बताया कि वह अपने दादा के साथ बाइक पर सवार होकर कपड़ा सिलवाने के लिए बाजार जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा रही झूमिया देवी से टकरा गई। परिजनों के अनुसार, झूमिया देवी अष्टमी की पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थीं। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक हफीउल्लाह ने बताया कि झूमिया देवी के चेहरे और सिर में चोट लगी है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य दोनों घायलों का चिकित्सकीय देखरेख में इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जमुई| खैरा थाना क्षेत्र के पूर्णा खैरा के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल चला रहा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक सड़क किनारे बिजली पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक का भी एक पैर टूट गया। घायल बच्चे की पहचान पूर्णा खैरा निवासी शिवम कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को पहले खैरा अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल, जमुई रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे के पिता विनोद पंडित ने बताया कि उनका पुत्र घर के बाहर सड़क किनारे साइकिल चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार युवक भी चोटिल हुआ।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *