India Women vs Zimbabwe Women’s 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही वूमेंस T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले छह ओवर में 29 गेंदें डॉट खेल डालीं। इस तरह वह भारतीय सरजमीं पर पहले छह ओवर में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें खेलने वाली विदेशी टीम बन गई। हालांकि, भारतीय सरजमीं पर पहले छह ओवर में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें खेलने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम है, जिसने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदें डॉट खेल डाली थीं। तब उसके शुरुआती छह ओवर में स्कोर 7 रन पर दो विकेट था।
2019 में भी भारतीय टीम कर चुकी है ऐसा
इसके बाद साल 2019 में भी भारतीय टीम ने पहले 36 में से 29 गेंदें डॉट खेली थीं और तब टीम इंडिया ने 13 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इन दोनों बार टीम इंडिया ने यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन इस बार जिम्बाब्वे को भारतीय टीम ने ऐसा करने पर मजबूर कर दिया। आलम यह रहा कि जिम्बाब्वे ने 45 गेंदों तक 36 गेंदें डॉट खेल डाली थीं।
मुकाबले में जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही और पहले ओवर में क्रांति गौड़ ने एक वाइड के जरिए सिर्फ रन दिया। दूसरे ओवर में तीन रन बने और दो ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 4 रन था। इस दौरान दूसरे ओवर में 5 गेंदें डॉट रहीं और पहले ओवर में सभी छह गेंदें डॉट रहीं। 2 ओवर तक जिम्बाब्वे की महिला टीम ने 11 गेंद डॉट कर चुकी थी।
ऐसे खेले 6 ओवर तक 29 डॉट
तीसरे ओवर में भी पांच गेंदें डॉट रहीं और सिर्फ एक रन बना, जबकि चौथे ओवर में एक विकेट के साथ 2 गेंद डॉट रही। पांचवें ओवर में फिर से 5 गेंदें डॉट रहीं और छठे ओवर में भी पांच गेंदें डॉट रहीं। इस तरह जिम्बाब्वे ने 6 ओवर तक ही 29 गेंद डॉट कर दिया। 10 ओवर तक जिम्बाब्वे ने 51 रन बनाकर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। जिम्बाब्वे की महिला टीम पहली बार भारतीय दौरे पर आई है, जहां पहले मुकाबले में उसे हार झेलनी पड़ी थी।





