IP गुप्ता बोले-मनचलों के हाथ काटने पर इनाम गलत:पप्पू यादव के बयान से हिंसा बढ़ेगा; JNU में RSS के कार्यक्रम पर भी दिया बयान

IP गुप्ता बोले-मनचलों के हाथ काटने पर इनाम गलत:पप्पू यादव के बयान से हिंसा बढ़ेगा; JNU में RSS के कार्यक्रम पर भी दिया बयान

सहरसा में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ आईपी गुप्ता ने रविवार को शिवपुरी स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कोलकाता में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, जेएनयू में आरएसएस के पथ संचलन और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। विधायक ने कोलकाता भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन को सतर्क रहना चाहिए। JNU में RSS के पथ संचलन पर जताई चिंता जेएनयू में विजयादशमी के अवसर पर आरएसएस के पथ संचलन को लेकर आईपी गुप्ता ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में आरएसएस से जुड़े लोगों की मौजूदगी बढ़ रही है। जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम होना चिंता का विषय है। पप्पू यादव के बयान को बताया उकसाने वाला पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के उस बयान पर भी आईपी गुप्ता ने असहमति जताई, जिसमें महिलाओं से छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने वाले को दो लाख रुपए इनाम देने की बात कही गई थी। उन्होंने इसे विवादित और उकसाने वाला बयान बताया। आईपी गुप्ता ने कहा कि अपराधियों को पकड़ना और उन्हें सजा दिलाना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस तरह के बयानों से हिंसक घटनाओं को बढ़ावा मिल सकता है और असामाजिक तत्व इनका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई व्यक्ति इस बयान से प्रेरित होकर हिंसक वारदात करता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने पप्पू यादव को ऐसे बयानों से बचने की नसीहत दी। साथ ही कहा कि बिहार में अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। अंत में आईपी गुप्ता ने सहरसा के नागरिकों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और पर्व को हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। सहरसा में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ आईपी गुप्ता ने रविवार को शिवपुरी स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कोलकाता में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, जेएनयू में आरएसएस के पथ संचलन और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। विधायक ने कोलकाता भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन को सतर्क रहना चाहिए। JNU में RSS के पथ संचलन पर जताई चिंता जेएनयू में विजयादशमी के अवसर पर आरएसएस के पथ संचलन को लेकर आईपी गुप्ता ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में आरएसएस से जुड़े लोगों की मौजूदगी बढ़ रही है। जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम होना चिंता का विषय है। पप्पू यादव के बयान को बताया उकसाने वाला पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के उस बयान पर भी आईपी गुप्ता ने असहमति जताई, जिसमें महिलाओं से छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने वाले को दो लाख रुपए इनाम देने की बात कही गई थी। उन्होंने इसे विवादित और उकसाने वाला बयान बताया। आईपी गुप्ता ने कहा कि अपराधियों को पकड़ना और उन्हें सजा दिलाना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस तरह के बयानों से हिंसक घटनाओं को बढ़ावा मिल सकता है और असामाजिक तत्व इनका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई व्यक्ति इस बयान से प्रेरित होकर हिंसक वारदात करता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने पप्पू यादव को ऐसे बयानों से बचने की नसीहत दी। साथ ही कहा कि बिहार में अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। अंत में आईपी गुप्ता ने सहरसा के नागरिकों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और पर्व को हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *