मोतिहारी में खड़ी ट्रक में घुसी बाइक:देवर-भाभी की मौत; पति और 3 साल की बेटी घायल, ससुराल जा रहा था परिवार; चकिया बाइपास पर हादसा

मोतिहारी में खड़ी ट्रक में घुसी बाइक:देवर-भाभी की मौत; पति और 3 साल की बेटी घायल, ससुराल जा रहा था परिवार; चकिया बाइपास पर हादसा

मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर बाइपास ओवरब्रिज के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार पति और उनकी तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को चकिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के जसौली कांटा निवासी जयप्रकाश कुमार (20) और उनकी भाभी पूनम देवी (24) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान रविन्द्र राम और उनकी तीन साल की बेटी अंशिका के रूप में हुई है। ससुराल जा रहा था परिवार
रविन्द्र राम अपनी पत्नी पूनम देवी, छोटे भाई जयप्रकाश कुमार और बेटी अंशिका के साथ बाइक से पिपरा थाना क्षेत्र के सीताकुंड स्थित ससुराल जा रहे थे। बाइक जयप्रकाश चला रहा था। चकिया बाइपास ओवरब्रिज से पहले बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में घुस गई। हादसे में जयप्रकाश और पूनम देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविन्द्र राम और अंशिका घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे
पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतकों के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन चकिया पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। चकिया थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी ट्रक से बाइक टकरा गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर बाइपास ओवरब्रिज के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार पति और उनकी तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को चकिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के जसौली कांटा निवासी जयप्रकाश कुमार (20) और उनकी भाभी पूनम देवी (24) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान रविन्द्र राम और उनकी तीन साल की बेटी अंशिका के रूप में हुई है। ससुराल जा रहा था परिवार
रविन्द्र राम अपनी पत्नी पूनम देवी, छोटे भाई जयप्रकाश कुमार और बेटी अंशिका के साथ बाइक से पिपरा थाना क्षेत्र के सीताकुंड स्थित ससुराल जा रहे थे। बाइक जयप्रकाश चला रहा था। चकिया बाइपास ओवरब्रिज से पहले बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में घुस गई। हादसे में जयप्रकाश और पूनम देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविन्द्र राम और अंशिका घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे
पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतकों के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन चकिया पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। चकिया थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी ट्रक से बाइक टकरा गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *