बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र स्थित राय पोखर में बुधवार को 21 वर्षीय विवाहिता अंजनी कुमारी का शव मिला। प्रथम दृष्टया मौत की वजह पोखर में डूबना मानी जा रही है। वहीं, परिजनों के अनुसार, घर से निकलने से पहले अंजनी का अपने पति से फोन पर विवाद हुआ था। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। दुर्गा पूजा में मायके आई थी अंजनी मृतका की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के अमीनपुर गांव निवासी विष्णु मंडल की बेटी अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी बांका शहर निवासी सूरज सिंह से हुई थी। शादी के बाद उसके दो बेटे हैं। दुर्गा पूजा के मौके पर वह मायके आई हुई थी। पोखर में शव मिलने की सूचना पर जुटे लोग जानकारी के अनुसार, बुधवार को राय पोखर में कुछ लोगों ने एक महिला का शव देखा। इसके बाद शोर मचने पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोखर से निकलवाया और उसकी पहचान कराई। मृतका की पहचान होने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव देखते ही मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पति से विवाद के बाद घर से निकली थी मृतका की बहन ने बताया कि शनिवार दोपहर उनकी दीदी की फोन पर पति सूरज सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, अंजनी ने विवाद की वजह नहीं बताई थी। इसके बाद अंजनी ने मां से चूड़ी खरीदने के लिए 50 रुपये मांगे। मां ने उसे 100 रुपये दिए। फिर उसने कहा कि वह बैंक जाकर खाते में जमा राशि की जानकारी लेगी। इतना कहकर वह घर से निकल गई। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश को लेकर चिंतित हो गए। उन्होंने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। डूबने से मौत की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार परिजन आशंका जता रहे हैं कि पति से विवाद के बाद अंजनी ने संभवतः पोखर में कूदकर आत्महत्या की होगी। हालांकि, इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र स्थित राय पोखर में बुधवार को 21 वर्षीय विवाहिता अंजनी कुमारी का शव मिला। प्रथम दृष्टया मौत की वजह पोखर में डूबना मानी जा रही है। वहीं, परिजनों के अनुसार, घर से निकलने से पहले अंजनी का अपने पति से फोन पर विवाद हुआ था। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। दुर्गा पूजा में मायके आई थी अंजनी मृतका की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के अमीनपुर गांव निवासी विष्णु मंडल की बेटी अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी बांका शहर निवासी सूरज सिंह से हुई थी। शादी के बाद उसके दो बेटे हैं। दुर्गा पूजा के मौके पर वह मायके आई हुई थी। पोखर में शव मिलने की सूचना पर जुटे लोग जानकारी के अनुसार, बुधवार को राय पोखर में कुछ लोगों ने एक महिला का शव देखा। इसके बाद शोर मचने पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोखर से निकलवाया और उसकी पहचान कराई। मृतका की पहचान होने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव देखते ही मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पति से विवाद के बाद घर से निकली थी मृतका की बहन ने बताया कि शनिवार दोपहर उनकी दीदी की फोन पर पति सूरज सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, अंजनी ने विवाद की वजह नहीं बताई थी। इसके बाद अंजनी ने मां से चूड़ी खरीदने के लिए 50 रुपये मांगे। मां ने उसे 100 रुपये दिए। फिर उसने कहा कि वह बैंक जाकर खाते में जमा राशि की जानकारी लेगी। इतना कहकर वह घर से निकल गई। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश को लेकर चिंतित हो गए। उन्होंने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। डूबने से मौत की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार परिजन आशंका जता रहे हैं कि पति से विवाद के बाद अंजनी ने संभवतः पोखर में कूदकर आत्महत्या की होगी। हालांकि, इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

