मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में मेला घूमने गए एक युवक की हत्या के बाद रविवार सुबह माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घरों को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मेला घूमने के दौरान हुआ था खूनी विवाद मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले नवनीत कुमार अपने भतीजा सुभाष के साथ शनिवार शाम मेला घूमने निकला था। रास्ते में किसी लड़के से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद नवनीत कुमार की जमकर पिटाई की और उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मौके से आई तस्वीरें… शव पहुंचते ही भड़का गुस्सा, कई घरों में आगजनी रविवार की सुबह जैसे ही नवनीत का शव उसके गांव पहुंचा, स्थानीय लोग उग्र हो गए। मृतक और आरोपी दोनों अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते हैं, जिसके कारण तनाव और अधिक बढ़ गया। आक्रोशित भीड़ ने परतापुर गांव पहुंचकर आरोपियों के घरों को निशाना बनाया और आधा दर्जन से अधिक घरों में आग लगा दी। चर्चा है कि इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। आगजनी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित नरेश राम ने बताया कि गजेंद्र राम शराब बेचता है, उसी के लड़के राजा के साथ नवनीत कुमार की लड़ाई हुई थी। सभी आरोपी रात में ही घर छोड़कर भाग गए थे। रात में पुलिस गांव आई थी। मुझे कोई जानकारी ही नहीं थी कि क्या हुआ है। भारी पुलिस बल और दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर,सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर, दमकल की टीम और आसपास के कई थानों की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इसके साथ ही जिले से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि प्रशासनिक अधिकारी उग्र लोगों को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: SSP पूरे मामले पर मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस हत्या के मामले में त्वरित और अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि कानून को अपने हाथ में लेने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में मेला घूमने गए एक युवक की हत्या के बाद रविवार सुबह माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घरों को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मेला घूमने के दौरान हुआ था खूनी विवाद मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले नवनीत कुमार अपने भतीजा सुभाष के साथ शनिवार शाम मेला घूमने निकला था। रास्ते में किसी लड़के से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद नवनीत कुमार की जमकर पिटाई की और उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मौके से आई तस्वीरें… शव पहुंचते ही भड़का गुस्सा, कई घरों में आगजनी रविवार की सुबह जैसे ही नवनीत का शव उसके गांव पहुंचा, स्थानीय लोग उग्र हो गए। मृतक और आरोपी दोनों अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते हैं, जिसके कारण तनाव और अधिक बढ़ गया। आक्रोशित भीड़ ने परतापुर गांव पहुंचकर आरोपियों के घरों को निशाना बनाया और आधा दर्जन से अधिक घरों में आग लगा दी। चर्चा है कि इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। आगजनी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित नरेश राम ने बताया कि गजेंद्र राम शराब बेचता है, उसी के लड़के राजा के साथ नवनीत कुमार की लड़ाई हुई थी। सभी आरोपी रात में ही घर छोड़कर भाग गए थे। रात में पुलिस गांव आई थी। मुझे कोई जानकारी ही नहीं थी कि क्या हुआ है। भारी पुलिस बल और दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर,सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर, दमकल की टीम और आसपास के कई थानों की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इसके साथ ही जिले से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि प्रशासनिक अधिकारी उग्र लोगों को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: SSP पूरे मामले पर मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस हत्या के मामले में त्वरित और अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि कानून को अपने हाथ में लेने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

