मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी:दो साल से फरार आरोपी को पुलिस ने मधेपुरा से पकड़ा, अब तक कई लोगों से ठगे 50 लाख से ज्यादा

मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी:दो साल से फरार आरोपी को पुलिस ने मधेपुरा से पकड़ा, अब तक कई लोगों से ठगे 50 लाख से ज्यादा

मशहूर लोक गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले फरार आरोपी को नावकोठी पुलिस ने मधेपुरा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपित नगर थाना क्षेत्र स्थित पोखरिया के रहने वाले स्व. राम बालक पोद्दार का पुत्र संतोष कुमार है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित संतोष कुमार को मधेपुरा जिले के बिहारीगंज स्थित एक देवी जागरण कार्यक्रम स्थल से गिरफ्तार किया। वह वहां भी किसी आयोजन के सिलसिले में पहुंचा हुआ था, इसी दौरान विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया। नावकोठी के शख्स ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR जानकारी के अनुसार नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव के रहने वाले विभाकर कुमार सिंह ने संतोष कुमार के खिलाफ नावकोठी थाने में धोखाधड़ी और ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विभाकर प्रसाद सिंह के अनुसार अगस्त 2024 में संतोष कुमार उनके पास आया और खुद को बसेरा सोसाइटी और बसेरा मंच से जुड़ा हुआ बताकर अपना परिचय दिया। उसने दावा किया कि वह पहसारा में मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कराने जा रहा है। उसने विभाकर सिंह को भरोसे में लिया और बताया कि मैथिली ठाकुर से उनकी बात हो चुकी है तथा कार्यक्रम की तिथि भी तय की जा रही है। इसके लिए वह कई दिनों तक कार्यक्रम का चंदा के लिए विभिन्न जगहों पर अपने साथ ले गया था। लेकिन नहीं मिलने पर आयोजन का खर्च और एडवांस राशि जमा करने के नाम पर उसने विभाकर सिंह से 2 लाख 40 हजार रुपये की मांग की। संतोष कुमार के झांसे में आकर पीड़ित ने बैंक ऑफ बड़ौदा के बभनगामा शाखा के अलग-अलग चेक के माध्यम से 2,10,000 रुपये तथा 30,000 रुपये पंजाब नेशनल बैंक में संतोष कुमार के खाते में स्थानांतरित कर दिए। 10 अगस्त 2024 को कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही थी 10 अगस्त 2024 को पहसारा हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई थी। पैसे लेने के बाद संतोष कुमार ने तय समय पर कार्यक्रम कराने से इनकार कर दिया। जब पीड़ित विभाकर सिंह ने उससे अपनी दी हुई राशि वापस मांगी, तो वह आज-कल कहकर टालमटोल करने लगा। काफी दबाव बनाने पर संतोष कुमार ने पीड़ित को 50 हजार रुपये का एक बैंक चेक दिया बाकी रकम जल्द ही खाते में भेजने का वादा किया। लेकिन जब विभाकर सिंह ने वह चेक अपने बैंक में जमा कराया, तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद भी जब पैसे की मांग की गई तो टालमटोल का सिलसिला जारी रहा। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उन्हें अनजान नंबरों मुन्ना जी नामक व्यक्ति से धमकियां भी दिलवाई गई और पैसे भूल जाने की बात कही गई। काफी प्रयास के बाद भी जब पैसे वापस नहीं मिले तो 8 अक्टूबर 2024 को विभाकर कुमार सिंह ने नावकोठी थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। इसी दौरान 16 अक्टूबर को सूचना मिली की वह मधेपुरा में एक में पहुंचा है। आरोपी काफी लंबे समय से ठगी को अंजाम दे रहा था गिरफ्तारी के बाद नावकोठी थाने में पूछताछ में पता चला कि आरोपी काफी समय से लोगों को अलग-अलग झांसे देकर मोटी रकम ऐंठ रहा था। उसने जमीन दिलाने के नाम पर नावकोठी थाने में ही पदस्थापित एक एसआई से करीब 19 लाख रुपये की ठगी की थी। इसके अलावा बलिया के मनसेरपुर निवासी एक शिक्षक सहित कई अन्य लोगों से भी करीब 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार संतोष कुमार सामाजिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों, और जमीन खरीद-बिक्री का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से अन्य मामलों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और उसके अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी है। मशहूर लोक गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले फरार आरोपी को नावकोठी पुलिस ने मधेपुरा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपित नगर थाना क्षेत्र स्थित पोखरिया के रहने वाले स्व. राम बालक पोद्दार का पुत्र संतोष कुमार है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित संतोष कुमार को मधेपुरा जिले के बिहारीगंज स्थित एक देवी जागरण कार्यक्रम स्थल से गिरफ्तार किया। वह वहां भी किसी आयोजन के सिलसिले में पहुंचा हुआ था, इसी दौरान विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया। नावकोठी के शख्स ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR जानकारी के अनुसार नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव के रहने वाले विभाकर कुमार सिंह ने संतोष कुमार के खिलाफ नावकोठी थाने में धोखाधड़ी और ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विभाकर प्रसाद सिंह के अनुसार अगस्त 2024 में संतोष कुमार उनके पास आया और खुद को बसेरा सोसाइटी और बसेरा मंच से जुड़ा हुआ बताकर अपना परिचय दिया। उसने दावा किया कि वह पहसारा में मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कराने जा रहा है। उसने विभाकर सिंह को भरोसे में लिया और बताया कि मैथिली ठाकुर से उनकी बात हो चुकी है तथा कार्यक्रम की तिथि भी तय की जा रही है। इसके लिए वह कई दिनों तक कार्यक्रम का चंदा के लिए विभिन्न जगहों पर अपने साथ ले गया था। लेकिन नहीं मिलने पर आयोजन का खर्च और एडवांस राशि जमा करने के नाम पर उसने विभाकर सिंह से 2 लाख 40 हजार रुपये की मांग की। संतोष कुमार के झांसे में आकर पीड़ित ने बैंक ऑफ बड़ौदा के बभनगामा शाखा के अलग-अलग चेक के माध्यम से 2,10,000 रुपये तथा 30,000 रुपये पंजाब नेशनल बैंक में संतोष कुमार के खाते में स्थानांतरित कर दिए। 10 अगस्त 2024 को कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही थी 10 अगस्त 2024 को पहसारा हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई थी। पैसे लेने के बाद संतोष कुमार ने तय समय पर कार्यक्रम कराने से इनकार कर दिया। जब पीड़ित विभाकर सिंह ने उससे अपनी दी हुई राशि वापस मांगी, तो वह आज-कल कहकर टालमटोल करने लगा। काफी दबाव बनाने पर संतोष कुमार ने पीड़ित को 50 हजार रुपये का एक बैंक चेक दिया बाकी रकम जल्द ही खाते में भेजने का वादा किया। लेकिन जब विभाकर सिंह ने वह चेक अपने बैंक में जमा कराया, तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद भी जब पैसे की मांग की गई तो टालमटोल का सिलसिला जारी रहा। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उन्हें अनजान नंबरों मुन्ना जी नामक व्यक्ति से धमकियां भी दिलवाई गई और पैसे भूल जाने की बात कही गई। काफी प्रयास के बाद भी जब पैसे वापस नहीं मिले तो 8 अक्टूबर 2024 को विभाकर कुमार सिंह ने नावकोठी थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। इसी दौरान 16 अक्टूबर को सूचना मिली की वह मधेपुरा में एक में पहुंचा है। आरोपी काफी लंबे समय से ठगी को अंजाम दे रहा था गिरफ्तारी के बाद नावकोठी थाने में पूछताछ में पता चला कि आरोपी काफी समय से लोगों को अलग-अलग झांसे देकर मोटी रकम ऐंठ रहा था। उसने जमीन दिलाने के नाम पर नावकोठी थाने में ही पदस्थापित एक एसआई से करीब 19 लाख रुपये की ठगी की थी। इसके अलावा बलिया के मनसेरपुर निवासी एक शिक्षक सहित कई अन्य लोगों से भी करीब 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार संतोष कुमार सामाजिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों, और जमीन खरीद-बिक्री का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से अन्य मामलों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और उसके अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *