समस्तीपुर- दशहरा को लेकर शहर में फ्लैग मार्च:एसपी बोले- भयमुक्त होकर मनाएं पर्व, प्रशासन आपके साथ; 500 से अधिक जवान रहे शामिल

समस्तीपुर- दशहरा को लेकर शहर में फ्लैग मार्च:एसपी बोले- भयमुक्त होकर मनाएं पर्व, प्रशासन आपके साथ; 500 से अधिक जवान रहे शामिल

समस्तीपुर में दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च चीनी मिल चौक से शुरू हुआ। पुलिस टीम ने पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, स्टेशन रोड, रामबाबू चौक, स्टेशन चौक, सुभाष चंद्र रोड, पुरानी दुर्गा स्थान, गोला रोड, हसनपुर और जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान समेत शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया।फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अपील की कि वे बिना किसी भय के उत्साह के साथ दशहरा मनाएं। एसपी बोले- भयमुक्त होकर मनाएं पर्व, प्रशासन आपके साथ फ्लैग मार्च के दौरान दैनिक भास्कर से बातचीत में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि लोग भयमुक्त होकर दशहरा पर्व का आनंद लें। लोगों में सुरक्षा का विश्वास पैदा करने के लिए शहर के अलावा जिले के विभिन्न अनुमंडल क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों को सादे वेश में महिलाओं की कतार में तैनात किया जाएगा। उनकी नजर चेन स्नेचरों और मनचलों पर रहेगी। किसी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी से निगरानी एसपी ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूजा समितियों के साथ बैठक कर उन्हें भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। समितियों से कहा गया है कि वे पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर्स की तैनाती करें, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने के साथ जाम की समस्या से भी निपटा जा सके। शहर में दशहरा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। कुछ मार्गों पर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। 45 पूजा पंडालों में मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती एसपी ने बताया कि समस्तीपुर नगर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कुल 45 पूजा पंडाल हैं। इन सभी स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। फ्लैग मार्च में एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ सतीश सुमन समेत 500 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हुए। इसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहीं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि दशहरा के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। किसी भी तरह की अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी सूचना को बिना सत्यापन के शेयर न करें। समस्तीपुर में दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च चीनी मिल चौक से शुरू हुआ। पुलिस टीम ने पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, स्टेशन रोड, रामबाबू चौक, स्टेशन चौक, सुभाष चंद्र रोड, पुरानी दुर्गा स्थान, गोला रोड, हसनपुर और जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान समेत शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया।फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अपील की कि वे बिना किसी भय के उत्साह के साथ दशहरा मनाएं। एसपी बोले- भयमुक्त होकर मनाएं पर्व, प्रशासन आपके साथ फ्लैग मार्च के दौरान दैनिक भास्कर से बातचीत में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि लोग भयमुक्त होकर दशहरा पर्व का आनंद लें। लोगों में सुरक्षा का विश्वास पैदा करने के लिए शहर के अलावा जिले के विभिन्न अनुमंडल क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों को सादे वेश में महिलाओं की कतार में तैनात किया जाएगा। उनकी नजर चेन स्नेचरों और मनचलों पर रहेगी। किसी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी से निगरानी एसपी ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूजा समितियों के साथ बैठक कर उन्हें भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। समितियों से कहा गया है कि वे पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर्स की तैनाती करें, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने के साथ जाम की समस्या से भी निपटा जा सके। शहर में दशहरा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। कुछ मार्गों पर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। 45 पूजा पंडालों में मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती एसपी ने बताया कि समस्तीपुर नगर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कुल 45 पूजा पंडाल हैं। इन सभी स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। फ्लैग मार्च में एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ सतीश सुमन समेत 500 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हुए। इसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहीं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि दशहरा के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। किसी भी तरह की अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी सूचना को बिना सत्यापन के शेयर न करें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *