एयरफोर्स की दीवार के पास निकला दो मीटर लंबा सांप:कानपुर में मची अफरातफरी, लोगों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

एयरफोर्स की दीवार के पास निकला दो मीटर लंबा सांप:कानपुर में मची अफरातफरी, लोगों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

कानपुर के चकेरी स्थित घाउखेड़ा में शनिवार दोपहर एयरफोर्स की दीवार के पास करीब दो मीटर लंबा सांप दिखाई दिया। सांप देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने सावधानी बरतते हुए सांप को बोरी में बंद किया। इसके बाद उसे आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। सांप के वहां से हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रीय निवासी शंकर साहू, राहुल कुमार और उमेश ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी नजर दीवार के किनारे बैठे सांप पर पड़ी। अचानक इतने बड़े सांप को देखकर लोग सतर्क हो गए और उसके आसपास जाने से बचते रहे। सांप दिखने पर जुटी भीड़ स्थानीय लोगों के मुताबिक, एयरफोर्स की दीवार के किनारे सांप दिखाई देने की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोग दूर से उसे देखते रहे। आबादी के पास सांप होने से कुछ देर तक इलाके में डर का माहौल रहा। सांप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर बोरी में बंद कर लिया। इसके बाद आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। सांप के वहां से हटने के बाद स्थिति सामान्य हो गई और लोगों ने राहत महसूस की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *