Rise And Fall 2 में सोनम मलिक का खुलासा, 7 साल का है बेटा, एक साल से मुझे उससे मिलने नहीं दिया

Rise And Fall 2 में सोनम मलिक का खुलासा, 7 साल का है बेटा, एक साल से मुझे उससे मिलने नहीं दिया

Sonam Malik Emotional Revelation in Rise And Fall 2: ‘राइज एंड फॉल 2’ की वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट सोनम मलिक ने भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के सामने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। सोनम ने बताया कि उनका 7 साल का बेटा है, जिससे उन्हें एक साल से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

रियलिटी शो के लेटेस्ट एपिसोड में सोनम मलिक काफी इमोशनल हो गई और रो पड़ीं। उनकी परेशानी देखकर काजल उन्हें एक तरफ ले गईं और पूछा कि क्या हुआ है। घर के एक कोने में बैठकर सोनम ने काजल को अपना लॉकेट दिखाया और धीरे-धीरे कहा, “यह मेरा बेटा है।” उन्होंने काजल से इस बात को किसी को न बताने की गुजारिश भी की।

सोनम ने बताया, “मैं उसी के लिए यहां आई हूं। वे मुझे उससे मिलने नहीं देते। एक साल से मैंने उसे देखा तक नहीं है।” जब काजल ने पूछा कि उनका बेटा कहां रहता है, तो सोनम ने जवाब दिया, “हरियाणा में।” उम्र के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “वह 7 साल का है।” सोनम ने आगे बताया कि उन्हें अपने बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिसे सुनकर काजल भी भावुक हो गईं।

कौन हैं सोनम मलिक? (Who is Sonam Malik?)

राइज एंड फॉल 2 में नजर आ रहीं सोनम मलिक हरियाणा की रहने वाली हैं और पेशे से वो एक एक्ट्रेस हैं। म्यूजिक वीडियो के जरिए सोनम ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान बनानी शुरू की। उन्होंने जनवरी 2025 में रिलीज हुए गाने ‘आरा के ओठलाली’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा, जिसमें उनके साथ पवन सिंह नजर आए थे।

इसके बाद सोनम ने भोजपुरी म्यूजिक से आगे बढ़कर हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी काम किया। उन्होंने ‘चौपाल ओरिजिनल्स’ के प्रोजेक्ट ‘डाक खाना’ में काम किया, जिसमें वह एनडी कुंडू के साथ नजर आईं। खबर है कि वह ‘महक’ फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं, हालांकि इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, जैसे कि इसकी रिलीज डेट और कहानी की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी भी कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

काजल अब ‘राइज एंड फॉल 2’ में जशवंत बोपन्ना और ऋषभ जायसवाल के साथ एक वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हो गई हैं। ‘रूलर्स’ ने ऋषभ को पेंटहाउस में रखने का फैसला किया, जबकि सोनम और जशवंत को बेसमेंट में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *