भास्कर न्यूज | जालंधर ब्रिटिश ओलिविया स्कूल में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंच-कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से द मैजिकल वर्ल्ड ऑफ बौसियन थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विशेष अतिथि मिस अमीषा मैनी स्कूल के चेयरमैन विजय मैनी, डायरेक्टर मोनिका मैनी, प्रिंसिपल डॉ. सुमन डढवाल तथा के.जी विंग कोऑर्डिनेटर इंद्रजीत कौर द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके उपरांत छात्राओं ने स्कूल बैंड की धुन पर स्कूल एंथम प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को उत्साह और गौरव से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्री-नर्सरी के नन्हे बच्चों ने अपनी माताओं के साथ एक जैसी आकर्षक वेशभूषा में मनमोहक ट्विनिंग रैंप वॉक पेश कर सभी का दिल जीत लिया, वहीं नर्सरी के विद्यार्थियों ने ‘पापा मेरे पापा’ गीत पर अत्यंत भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर सभागार में मौजूद दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। इसके साथ ही बच्चों ने ‘कछुआ और खरगोश’ की प्रसिद्ध कहानी का जीवंत मंचन कर धैर्य और निरंतरता की सुंदर सीख दी इसके अतिरिक्त बच्चों ने विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और भारत की विविधता में एकता का उत्कृष्ट संदेश दिया। समारोह के समापन पर स्कूल की डायरेक्टर मोनिका मैनी ने उपस्थित अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए घोषणा की कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, सही पोषण और स्वच्छ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय परिसर में शीघ्र ही एक आधुनिक व पौष्टिक कैफे खोला जाएगा। के.जी विंग की शिक्षिकाओं नरेंद्र कौर, शालू जेरथ, मोनिका रानी, मोनिका शर्मा, वंदना शर्मा, जसमीत कौर, गीतिका शर्मा, शालिनी पाल तथा मनजिंदर कौर के मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयासों ने बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों के साथ बच्चे।

