ज्योति मिस-जोबनजीत सिंह मिस्टर फ्रेशर

ज्योति मिस-जोबनजीत सिंह मिस्टर फ्रेशर

भास्कर न्यूज | जालंधर सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आगाज फ्रेशर फिएस्टा 2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक गतिविधियां और मनोरंजक प्रतियोगिताएं रखी गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने भागीदारी की। कॉलेजों के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं मुख्य अतिथि मनहर अरोड़ा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. किरपाल सिंह भुल्लर ने उनका स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को सेंट सोल्जर परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई दी और उत्कृष्टता व आत्मविश्वास पर जोर दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण फ्रेशर टाइटल प्रतियोगिता रही। विभिन्न चरणों के बाद ज्योति को मिस फ्रेशर और जोबनजीत सिंह को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। करण मेहरा को मिस्टर हैंडसम तथा सानिया मेहरा को मिस ब्यूटीफुल का खिताब मिला। विजेताओं की प्रस्तुतियों की दर्शकों और संकाय सदस्यों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों व अतिथियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना करते हुए टाइटल विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *