अंडर-14 वॉलीबॉल में श्री मुक्तसर साहिब चैंपियन

अंडर-14 वॉलीबॉल में श्री मुक्तसर साहिब चैंपियन

भास्कर न्यूज | जालंधर खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-4 के स्टेट गेम्स के तहत जालंधर में टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और शतरंज (चेस) के मुकाबले कराए जा रहे हैं। ये प्रतियोगिताएं पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित की जा रही हैं। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा ने बताया कि वॉलीबॉल अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में श्री मुक्तसर साहिब ने पहला, पटियाला ने दूसरा और जालंधर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कियों में संगरूर पहले, श्री मुक्तसर साहिब दूसरे और पटियाला तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 महिला वर्ग में संगरूर प्रथम, बरनाला द्वितीय और पटियाला तृतीय रहा। 21 से 30 वर्ष महिला वर्ग में जालंधर पहले, श्री मुक्तसर साहिब दूसरे और फाजिल्का तीसरे स्थान पर रहा। 41 से 50 वर्ष वर्ग में श्री मुक्तसर साहिब प्रथम, जालंधर द्वितीय और फाजिल्का तृतीय रहा, जबकि 51 से 60 वर्ष वर्ग में श्री मुक्तसर साहिब पहले और फाजिल्का दूसरे स्थान पर रहा। शतरंज के महिला वर्ग में 41 वर्ष से अधिक आयु समूह में जालंधर पहले, पटियाला दूसरे और फिरोजपुर तीसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस के महिला वर्ग के विभिन्न आयु समूहों में जालंधर की टीम ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। 31 से 40 वर्ष में रूपनगर पहले, जालंधर दूसरे और मोगा व मानसा संयुक्त रूप से तीसरे रहे। 41 से 50 वर्ष में जालंधर पहले, पटियाला दूसरे तथा मोगा और बरनाला संयुक्त रूप से तीसरे रहे। 51 से 60 वर्ष में अमृतसर पहले, जालंधर दूसरे और गुरदासपुर व बरनाला संयुक्त रूप से तीसरे रहे। मुकाबलों के दौरान जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिताओं में कोच मनीश भारद्वाज, टेबल टेनिस कोच अमृतपाल और वॉलीबॉल व शतरंज के कोच दिनेश ने सहयोग दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *