लखनऊ इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ, डिस्ट्रिक्ट 312 की ओर से मंगलवार को औध जिमखाना लॉन्स में भव्य ‘डांडिया रास’ समारोह का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में पहुंची महिलाओं ने डांडिया की धुनों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट एडिटर मधु भार्गव ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि वर्षा, विशिष्ट अतिथि अर्चना और विशेष अतिथि संगीता मारवाह शामिल रहीं। रंगारंग संगीत, नृत्य और पारंपरिक परिधानों ने कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना दिया। आकर्षक शॉपिंग स्टॉल्स के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। तीन लकी ड्रॉ ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। डांडिया क्वीन समेत कई श्रेणियों में दिखा हुनर डांडिया क्वीन समेत कई श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बेस्ट डांडिया अटायर, डांसिंग दिवा, डांडिया डांसिंग ग्रुप और डांडिया स्टिक डेकोरेशन जैसी प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। समारोह में सदस्यों और अतिथियों ने संगीत, नृत्य और डांडिया के साथ जमकर आनंद लिया। टीम ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी कार्यक्रम की सफलता में क्लब प्रेसिडेंट कविता अग्रवाल के मार्गदर्शन में सेक्रेटरी पल्लवी अग्रवाल, डांडिया चेयरमैन मालविका अग्रवाल और पूजा सेठ का विशेष योगदान रहा। मनीषा चोला, पल्लवी रस्तोगी, जागृति जालान और इंदु अग्रवाल ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

