भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए पूर्व सरपंच का नामांकन खारिज:3 पर्चे रद्द हुए; जिला परिषद की 37 सीटों पर 146 प्रत्याशी मैदान में

भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए पूर्व सरपंच का नामांकन खारिज:3 पर्चे रद्द हुए; जिला परिषद की 37 सीटों पर 146 प्रत्याशी मैदान में

बाड़मेर जिले की 37 पंचायत समिति सदस्यों की ओर से भरे गए नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच की गई। इसमें एक बीजेपी और दो कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए। अब 146 प्रत्याशी के नामांकन सही पाए गए। 55 नामांकन पत्र खारिज हुए। इसमें बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सरपंच हेमाराम चौधरी का भी नामांकन खारिज हो गया। चौधरी ने जिला परिषद की 6 नंबर सीट से पर्चा भरा था। दरअसल, बाड़मेर जिला परिषद की 37 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 191 उम्मीदवारों ने 212 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन के आखिरी दिन जबरदस्त गहमागहमी रही, जिसमें 140 प्रत्याशियों ने 155 पर्चे भरे। वार्ड संख्या 4 में बीजेपी प्रत्याशी का नाम खारिज हुआ। वहीं कांग्रेस के वार्ड संख्या 6 से हेमाराम चौधरी और वार्ड संख्या 35 से आवड़दान का पर्चा खारिज हुआ है। अब इन तीनों सीटों पर आरएलपी से मुकाबला होगा। एडीएम रविंद्र कुमार ने बताया- जिला परिषद सदस्य के लि हमारे पास 212 नोमिनेशन आए थे। इन नामांकन पत्रों की जांच की गई तो 55 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हुए है। इसमें कुछ प्रत्याशियों के प्रस्तावक सही नहीं थे। कुछ लोागें के फॉर्म डबल थे। इस वजह से कुछ नॉमिनेशन क्लब भी हुए है। समीक्षा के बाद प्रत्याशी बचते है। अब 146 प्रत्याशी है। तीन नामांकन पत्र हुए खारिज उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा- राष्ट्रीय पार्टियों के नामिनेशन खूब थे। लेकिन मान्यता प्राप्त पार्टियों से सिंबल मिले है। उनमें से तीन नामांकन खारिज हुए है। इसमें एक वार्ड संख्या 4 बीजेपी का नॉमिनेशन, वार्ड संख्या 6 और 35 से कांग्रेस का नामांकन खारिज हुआ है। अलग-अलग कमियां थी। वार्ड संख्या 4 में आरक्षित वार्ड है उसमें ओबीसी सर्टिफिकेट नहीं था। बकाया हमने नोटिस भी दिया था लेकिन आज जमा नहीं हुआ। वार्ड संख्या 6 के प्रत्याशी हेमाराम का सरपंच प्रशासक पद से इस्तीफा नहीं था। सामने प्रत्याशी ने ऑब्जेक्शन दिया था। वार्ड 35 में पार्टी का नाम सहीं नहीं लिखा था। इस वजह से खारिज हुए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *