गिरिडीह में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी की है। बुधवार को उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इसमें कई अधिकारी और पुलिस जवान शामिल थे। यह फ्लैग मार्च बड़ा चौक से शुरू होकर पदम चौक, कालीबाड़ी चौक, भंडारीडीह होते हुए पचंबा तक पहुंचा। उपायुक्त ने बताया कि पूजा पंडालों में सभी इंतजाम पूरे हैं और कानून-व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं। पुलिस कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा: एसपी एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) तैनात है। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। पुलिस कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। दुर्गा पूजा के दौरान जिले में 5 हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा संभालेंगे। रात में पूजा पंडालों और शहर में निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खास ध्यान रहेगा। पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश हैं। गिरिडीह में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी की है। बुधवार को उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इसमें कई अधिकारी और पुलिस जवान शामिल थे। यह फ्लैग मार्च बड़ा चौक से शुरू होकर पदम चौक, कालीबाड़ी चौक, भंडारीडीह होते हुए पचंबा तक पहुंचा। उपायुक्त ने बताया कि पूजा पंडालों में सभी इंतजाम पूरे हैं और कानून-व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं। पुलिस कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा: एसपी एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) तैनात है। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। पुलिस कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। दुर्गा पूजा के दौरान जिले में 5 हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा संभालेंगे। रात में पूजा पंडालों और शहर में निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खास ध्यान रहेगा। पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश हैं।

