कुरुक्षेत्र में पानीपत के व्यक्ति की मौत:सड़क पार करते हुए ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की दवा लेने आया था, रिश्तेदार के सामने हुआ हादसा

कुरुक्षेत्र में पानीपत के व्यक्ति की मौत:सड़क पार करते हुए ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की दवा लेने आया था, रिश्तेदार के सामने हुआ हादसा

कुरुक्षेत्र के पिपली चौक पर ट्रक की टक्कर से पानीपत के व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के ऑटो से उतरकर करनाल की तरफ जाने वाली सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान लाडवा की तरफ से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर भीड़ जमा होते देखकर ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान पानीपत जिले के पसीना कलां गांव निवासी बलराज सिंह (47) के रूप में हुई है। जिसे गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था, जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बलराज अपनी पत्नी की दवा लेने आया था। पत्नी की दवाई लेने आया था बलराज सुखदेव सिंह निवासी बाहरी गांव ने बताया कि वह ऑटो रिक्शा चलाता है। बलराज सिंह उसके साढू का चाचा लगता था। सुबह करीब 11:40 बजे वह पुराने बस अड्डे पर ऑटो लेकर खड़ा था। इसी दौरान उसका बलराज सिंह उसे मिला। बलराज सेक्टर-17 में अपनी पत्नी बेबी की दवाई लेने आया था। दवाई लेने के बाद उसे पानीपत जाना था। पिपली के पास ऑटो से छोड़ने गया सुखदेव ने बताया कि वह भी ऑटो लेकर पिपली चौक जा रहा था। उसने बलराज को अपने ऑटो में बैठा लिया। दोनों पिपली चौक पहुंचे तो फ्लाईओवर के नीचे बलराज ऑटो से उतर गया। इसके बाद वह बस पकड़ने के लिए करनाल की तरफ जाने वाली सड़क पार करने लगा। मुड़ते समय ट्रक ने मारी टक्कर दोपहर करीब 12 बजे लाडवा की तरफ से ट्रक ने करनाल की तरफ मुड़ते समय सड़क पार कर रहे बलराज को सीधी टक्कर मार दी और बलराज गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भीड़ जमा होने लगी तो ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। उसने राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए बलराज को LNJP अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक नंबर पर किया केस पुलिस को अस्पताल से सड़क हादसे में घायल बलराज की मौत होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और जरूरी कार्रवाई की। सुखदेव के बयान पर थाना सदर थानेसर में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *