सीहोर में नवविवाहित जोड़े के शव पेड़ पर लटके मिले:2 महीने पहले हुई थी शादी, मौत का कारण स्पष्ट नहीं; पुलिस जांच में जुटी

सीहोर में नवविवाहित जोड़े के शव पेड़ पर लटके मिले:2 महीने पहले हुई थी शादी, मौत का कारण स्पष्ट नहीं; पुलिस जांच में जुटी

सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के मोयापानी गांव में एक नवविवाहित जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले हैं। उनकी शादी को सिर्फ दो महीने ही हुए थे। इस घटना से पूरे गांव में लोग हैरान हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक जोड़े की शादी करीब दो महीने पहले हुई थी। घर में नई जिंदगी की शुरुआत के सपने देख रहे इस जोड़े ने यह कदम क्यों उठाया। यह अभी साफ नहीं है। गांव के पास पेड़ पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वे पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि किन वजहों से जोड़े ने यह कदम उठाया। यह हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *