CM गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड में करेंगे जनसभा:स्नातक मतदाता सम्मेलन को करेंगे संबोधित, 15 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगे

CM गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड में करेंगे जनसभा:स्नातक मतदाता सम्मेलन को करेंगे संबोधित, 15 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगे

प्रयागराज में 15 अक्टूबर को प्रयागराज आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गवर्नमेंट प्रेस मैदान में जनसभा करेंगे। वह इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र के मतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का आयोजन दोपहर 1 बजे गवर्नमेंट प्रेस मैदान में होगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
सभास्थल का नेताओं ने किया निरीक्षण
मंगलवार को एमएलसी अनूप गुप्ता और भाजपा के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम सफल बनाने की अपील
जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं से स्नातक चुनाव को लेकर पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटें।
डिप्टी सीएम समेत कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
भाजपा कार्यालय में बनी चुनावी रणनीति
मतदाता सम्मेलन और स्नातक चुनाव की तैयारियों को लेकर सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत से जुटने का आह्वान किया गया। बैठक में आनंद सोनकर, विजय श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, अनुज कुशवाहा, अजय सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *