मैहर में 650 जवान सहित 8 डीएसपी संभालेंगे मोर्चा:नवरात्र मेले की सुरक्षा के लिए 114 CCTV और 2 ड्रोन से होगी निगरानी

मैहर में 650 जवान सहित 8 डीएसपी संभालेंगे मोर्चा:नवरात्र मेले की सुरक्षा के लिए 114 CCTV और 2 ड्रोन से होगी निगरानी

मैहर में आज रविवार से शुरू हो रहे शारदेय नवरात्र मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पहले दिन ही एक लाख से अधिक भक्तों के आने का अनुमान है। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। नौ दिन तक चलने वाले मेले में पुलिस मुख्यालय और आईजी कार्यालय से मिले बल सहित करीब 650 जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एडिशनल एसपी डॉ. चंचल नागर को सौंपी गई है। 1 एएसपी, 8 डीएसपी सहित 650 जवान तैनात पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और आईजी कार्यालय से 500 जवानों का बल मिला है, जबकि मैहर के 150 जवान भी व्यवस्था संभालेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1 एएसपी और 8 डीएसपी सहित अलग-अलग जिलों के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ज्यादातर जवान शनिवार शाम तक मैहर पहुंच गए थे। अरकंडी चौकी परिसर में पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंदिर के गर्भगृह में पुलिसकर्मियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी रहेगी, जबकि मेला क्षेत्र में दो शिफ्ट में जवान तैनात किए जाएंगे। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रखेगी। 2 ड्रोन और 114 सीसीटीवी कैमरों से नजर मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए दो ड्रोन कैमरे और 114 से अधिक सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। इसके अलावा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी भीड़ के बीच घूमकर चोरों, बदमाशों, पॉकेटमारों और संदिग्ध लोगों पर नजर रखेंगे। भीड़ में परिवार से बिछड़ने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की मदद के लिए भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम के माध्यम से बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाने की व्यवस्था की जाएगी। मेला क्षेत्र में पैदल गश्त के साथ पहाड़ी इलाकों में बाइक से पेट्रोलिंग भी की जाएगी। भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक नवरात्र मेले के दौरान मैहर नगर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नियमित यात्री बसों के संचालन के लिए दो अस्थायी पार्किंग बनाई गई हैं। सतना, नागौद और उचेहरा की ओर जाने वाली बसों को सतना रोड पर संथम स्कूल के सामने स्थित खाली मैदान में रोका जाएगा। इससे नगर के भीतर यातायात का दबाव कम रखने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *