सीएम डॉ. मोहन यादव का नरसिंहपुर दौरा:सांदीपनि स्कूल भवन का करेंगे लोकार्पण; 175.14 करोड़ के 31 विकास कार्यों की भी सौगात

सीएम डॉ. मोहन यादव का नरसिंहपुर दौरा:सांदीपनि स्कूल भवन का करेंगे लोकार्पण; 175.14 करोड़ के 31 विकास कार्यों की भी सौगात

सीएम डॉ. मोहन यादव आज रविवार को नरसिंहपुर आएंगे। वे शहर में नवनिर्मित अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही जिले में 175.14 करोड़ रुपए के 31 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री आरटीई के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 की फीस प्रतिपूर्ति के लिए प्रदेश के 20 हजार 456 निजी स्कूलों को 502 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। 2400 विद्यार्थियों के लिए तैयार हुआ आधुनिक भवन सांदीपनि विद्यालय का नया भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें एक साथ 2400 विद्यार्थियों के अध्ययन की व्यवस्था है। भवन के निर्माण पर करीब 42.52 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। विद्यालय शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े काम शामिल मुख्यमंत्री जिले में सड़क, शिक्षा, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े 31 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन कार्यों की कुल लागत 175.14 करोड़ रुपए है। वहीं, आरटीई के तहत फीस प्रतिपूर्ति की राशि जारी होने से प्रदेश के निजी स्कूलों को आर्थिक सहायता मिलेगी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सांदीपनि विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सुबह 11.55 बजे खरी हेलीपैड पहुंचेंगे सीएम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 11.05 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। वे सुबह 11.55 बजे नरसिंहपुर के खरी में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। दौरे को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *