चित्रकूट में नदी में गिरी बोलेरो, दो तीर्थयात्रियों की मौत:4 घायल, कानपुर से मैहर जा रहे थे; पैदल श्रद्धालुओं ने नदी में उतरकर बचाया

चित्रकूट में नदी में गिरी बोलेरो, दो तीर्थयात्रियों की मौत:4 घायल, कानपुर से मैहर जा रहे थे; पैदल श्रद्धालुओं ने नदी में उतरकर बचाया

सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो झूरी नदी में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। शवों की पहचान कानपुर निवासी सुनील गुप्ता (50) और हिमांशु सिंह सेंगर (30) के रूप में हुई। दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्रियों ने नदी में उतरकर वाहन सवारों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को चित्रकूट के जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया। देखें दो तस्वीरें… कानपुर से मैहर जा रहे थे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी छह लोग उत्तर प्रदेश के कानपुर और आसपास के क्षेत्र के निवासी थे। वे कानपुर से मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान चित्रकूट थाना क्षेत्र में बोलेरो झूरी नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में उतरकर वाहन सवारों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की वजह का पता लगा रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बोलेरो नदी में किन परिस्थितियों में गिरी, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *