स्ट्रीट लाइट चालू कराई, बिजली बॉक्स भी हुआ दुरुस्त:प्रभारी दरोगा विनित बोयत बने ‘स्टार ऑफिसर’; चैंबर, नाली और कचरे की शिकायतें पहुंची जिम्मेदारों तक

स्ट्रीट लाइट चालू कराई, बिजली बॉक्स भी हुआ दुरुस्त:प्रभारी दरोगा विनित बोयत बने ‘स्टार ऑफिसर’; चैंबर, नाली और कचरे की शिकायतें पहुंची जिम्मेदारों तक

इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 5 के प्रभारी दरोगा विनित बनें आज के ‘स्टार ऑफिसर’ चंदन नगर के ई सेक्टर निवासी राकेश सूर्यवंशी ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आठ दिनों से लाइट बंद थी और 311 पर चार बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 5 के प्रभारी दरोगा विनीत बोयत ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान खजराना: करीब 45 दिन बाद चालू हुई स्ट्रीट लाइट खजराना रोड निवासी वाहिद अहमद ने कई महीनों से बंद स्ट्रीट लाइट की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि लाइट बंद रहने से रात में अंधेरा रहता था और किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर संज्ञान लिया और स्ट्रीट लाइट चालू करवाकर समस्या का समाधान कराया। इसकी पुष्टि खुद शिकायतकर्ता ने की। उन्होंने बताया कि करीब 45 दिन बाद स्ट्रीट लाइट चालू हुई है। चैंबर, नाली और कचरे की समस्याओं से परेशान इंदौरवासी राहुल गांधी नगर: टूटा चैंबर बना परेशानी का कारण राहुल गांधी नगर निवासी अजय कुमार ने चैंबर की मरम्मत के बाद मलबा नहीं हटाए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि चैंबर की मरम्मत तो कर दी गई, लेकिन उसका मलबा सड़क पर ही पड़ा है। इससे आसपास के लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वैभव नगर: चैंबर का ढक्कन टूटा, हादसे का खतरा सेक्टर सी, वैभव नगर में मकान नंबर 143 के पास चैंबर का ढक्कन टूटने की शिकायत राजेंद्र जोशी ने भास्कर समाधान पर दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि ढक्कन टूटने से दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। राणा कॉलोनी: स्ट्रीट लाइट बंद, रात में अंधेरा राणा कॉलोनी में संतोष कुमार राठौर ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि केशव धर्मशाला के सामने मकान नंबर 64 के पास बिजली के खंभे पर तारों का जाल फैला हुआ है और स्ट्रीट लाइट बंद है। इससे क्षेत्र में रात के समय अंधेरा रहता है। अरन्या नगर: समय पर नहीं आती कचरा गाड़ी अरन्या नगर निवासी हरिमोहन त्रिपाठी ने कचरा नहीं उठने की शिकायत भास्कर समाधान पर दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि कचरा गाड़ी समय पर नहीं आती और लोग घरों का कचरा सड़क किनारे डाल देते हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है। शिकायतकर्ता ने नियमित सफाई कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट शहरवासियों के लिए अपनी आवाज उठाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन गया है। इसके जरिए कोई भी नागरिक अपने इलाके की समस्या फोटो और लोकेशन के साथ पोस्ट कर सकता है। शिकायत सीधे संबंधित विभाग और अधिकारियों तक पहुंचती है, जिससे समाधान की प्रक्रिया तेज होती है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन अपडेट कर सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित होगी, वह सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। अधिकारी लोकेशन देखकर कार्रवाई कर सकेंगे और शिकायतकर्ता को एप के जरिए समाधान की जानकारी भी दे सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक रियल-टाइम पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। इससे लोग सीधे अपनी बात रख सकेंगे और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *