गाजियाबाद में आज रविवार का सुबह से हल्की धूप है, बीच बीच में बादल भी हैं। दोपहर बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। हालांकि दिन में दोपहर 3 बजे हल्के हल्के बादल देखने को मिलेंगे। इससे पहले 9 अक्टूबर की रात को हल्की बारिश से मौसम बदला। शनिवार को भी बादल छाए रहे। आज सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। आज से मौसम साफ रहेगा। आज हवा 13 किमी प्रति घंटा से चल रही है, गाजियाबाद में एक्यूआई भी बढ़ने लगा है। जहां सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में एक्यूआई तेजी से बढ़ने की संभावना है। बारिश से तापमान में आई गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, 9 अक्टूबर को मौसम बदला। हल्की बारिश हुई, 10 अक्टूबर को आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना थी, लेकिन बादल ही छाए रहे। इससे दिन के तापमान में गिरावट आई। पिछले माह 28 सितंबर को हुई थी आखिरी बारिश हुई थी। गाजियाबाद में इससे पहले 26 और 28 सितंबर को बारिश हुई थी। 28 सितंबर को दोपहर से रात तक रुक-रुककर हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद मौसम साफ हो गया था। धूप निकलने से दिन में गर्मी बढ़ने लगी थी, जबकि रात के तापमान में कमी आने लगी। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ था।

