मोतिहारी में नवरात्र के उत्सव में अब मोतिहारी भी डांडिया के रंग में रंगने को तैयार है। शहर के छतौनी में आगामी 20 अक्टूबर को भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तरंग राइडर्स ग्रुप की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गुजराती गरबा से लेकर बॉलीवुड के डांडिया गानों तक की धूम रहेगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों को बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। गुजरात जैसा माहौल बनाने की तैयारी डांडिया और गरबा गुजरात की सांस्कृतिक पहचान हैं, लेकिन अब नवरात्र के दौरान देश के कई शहरों में इनका आकर्षण देखने को मिलता है। इसी कड़ी में मोतिहारी में भी बड़े स्तर पर डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजक सोनू राज के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक सजावट, रंगीन लाइटिंग और शानदार साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोगों को उत्सव का खास अनुभव मिल सके। फैमिली और कपल्स के लिए होगा आयोजन आयोजक सोनू राज ने बताया कि कार्यक्रम को खास तौर पर फैमिली और कपल्स के लिए रखा गया है। उद्देश्य है कि लोग सुरक्षित और खुशनुमा माहौल में नवरात्र का आनंद उठा सकें। आयोजन को लेकर शहर के लोगों में उत्साह है और डांडिया प्रेमियों को कार्यक्रम का इंतजार है। सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोजन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती और निगरानी की व्यवस्था करने की बात कही गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। खासकर महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। गरबा, बॉलीवुड गाने और खानपान डांडिया कार्यक्रम में गुजराती गरबा और बॉलीवुड के लोकप्रिय गानों पर लोग थिरकते नजर आएंगे। इसके लिए डीजे और ढोल की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम भी रहेगा। टिकट और एंट्री की जानकारी जल्द आयोजकों ने कहा कि नवरात्र शक्ति, आस्था और उल्लास का पर्व है। डांडिया इसी उत्साह को सामूहिक रूप से मनाने का माध्यम है। मोतिहारी में इस स्तर पर आयोजन को लेकर लोगों में खास उत्सुकता है। कार्यक्रम में प्रवेश और टिकट से जुड़ी जानकारी जल्द साझा की जाएगी। मोतिहारी में नवरात्र के उत्सव में अब मोतिहारी भी डांडिया के रंग में रंगने को तैयार है। शहर के छतौनी में आगामी 20 अक्टूबर को भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तरंग राइडर्स ग्रुप की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गुजराती गरबा से लेकर बॉलीवुड के डांडिया गानों तक की धूम रहेगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों को बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। गुजरात जैसा माहौल बनाने की तैयारी डांडिया और गरबा गुजरात की सांस्कृतिक पहचान हैं, लेकिन अब नवरात्र के दौरान देश के कई शहरों में इनका आकर्षण देखने को मिलता है। इसी कड़ी में मोतिहारी में भी बड़े स्तर पर डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजक सोनू राज के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक सजावट, रंगीन लाइटिंग और शानदार साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोगों को उत्सव का खास अनुभव मिल सके। फैमिली और कपल्स के लिए होगा आयोजन आयोजक सोनू राज ने बताया कि कार्यक्रम को खास तौर पर फैमिली और कपल्स के लिए रखा गया है। उद्देश्य है कि लोग सुरक्षित और खुशनुमा माहौल में नवरात्र का आनंद उठा सकें। आयोजन को लेकर शहर के लोगों में उत्साह है और डांडिया प्रेमियों को कार्यक्रम का इंतजार है। सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोजन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती और निगरानी की व्यवस्था करने की बात कही गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। खासकर महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। गरबा, बॉलीवुड गाने और खानपान डांडिया कार्यक्रम में गुजराती गरबा और बॉलीवुड के लोकप्रिय गानों पर लोग थिरकते नजर आएंगे। इसके लिए डीजे और ढोल की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम भी रहेगा। टिकट और एंट्री की जानकारी जल्द आयोजकों ने कहा कि नवरात्र शक्ति, आस्था और उल्लास का पर्व है। डांडिया इसी उत्साह को सामूहिक रूप से मनाने का माध्यम है। मोतिहारी में इस स्तर पर आयोजन को लेकर लोगों में खास उत्सुकता है। कार्यक्रम में प्रवेश और टिकट से जुड़ी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

