दिल्ली प्रदर्शन से पहले शहडोल में युवा कांग्रेस नेता रोके:5 गिरफ्तार, जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम समेत सभी को कुछ घंटे बाद रिहा किया

दिल्ली प्रदर्शन से पहले शहडोल में युवा कांग्रेस नेता रोके:5 गिरफ्तार, जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम समेत सभी को कुछ घंटे बाद रिहा किया

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को शहडोल रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने रोका। शुक्रवार रात जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम समेत पांच नेताओं को गिरफ्तार कर सिटी कोतवाली ले जाया गया और कुछ घंटे बाद रिहा कर दिया गया। इनको किया गिरफ्तार गिरफ्तार नेताओं में जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला, जिला महासचिव शेख आबिद, जयसिंहनगर विधानसभा अध्यक्ष शेख साजिल और सत्यम प्रजापति शामिल थे। ये सभी दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। दूसरे रास्ते जाएंगे प्रदर्शन करने जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकार के दबाव से डरने वाले नहीं हैं। गौतम ने कहा कि एक रास्ते से रोकने पर वे दूसरे रास्ते से जाने की कोशिश करेंगे। शहडोल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भी सतर्क था। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में आंदोलनकारियों की जानकारी मुख्यालय भेजने के निर्देश मिले थे। युवा कांग्रेस ने कहा कि उन्हें रोकने से विरोध खत्म नहीं होगा। गिरफ्तार की अन्य तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *