अलवर में प्रिंसिपल की प्रेग्नेंट पत्नी ने किया सुसाइड:डबल डेकर ट्रेन के आगे लगाई छलांग; नोट में लिखा- पति, सास-ससुर को फांसी मिले

अलवर में प्रिंसिपल की प्रेग्नेंट पत्नी ने किया सुसाइड:डबल डेकर ट्रेन के आगे लगाई छलांग; नोट में लिखा- पति, सास-ससुर को फांसी मिले

अलवर में शुक्रवार देर रात शांतिकुंज के पास 9 महीने की गर्भवती महिला ने डबल डेकर ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान जनता कॉलोनी निवासी अंतिमा (28) पुत्री रामनरेश के रूप में हुई है। घटना अरावली विहार थाना क्षेत्र की है। सुसाइड से पहले अंतिमा ने एक नोट भी लिखकर छोड़ा, जिसमें उसने अपने पति सौम्य राजपूत, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अंतिमा ने सुसाइड नोट में पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को उम्रकैद या फांसी की सजा दी जाए। अंतिमा के पति सौम्य राजपूत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सकरपुर भरतपुर में प्रिंसिपल हैं और 10 साल से सरकारी नौकरी में हैं। सौम्य के पिता रिटायर टीचर हैं। अंतिमा के पिता रामनरेश सिंह रिटायर्ड कंपाउंडर हैं, वे जटवाड़ा लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले हैं। अंतिमा का ससुराल गोविंद नगर भरतपुर में है। अंतिमा के भाई जसविंदर ने बताया कि शादी के कुछ महीने के बाद ही बहन को ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया जाना शुरू हो गया था। वे कभी भी एक महीने से अधिक नहीं रुकने देते थे। बात-बात पर झगड़ा व प्रताड़ित कर पीहर भेज देते थे। शुक्रवार रात को भी अंतिमा ने सुसाइड करने से पहले पति से बात की है। उसके बाद उसने यह कदम उठाया है। अंतिमा 5 महीने से पीहर में ही रह रही थी और करीब 9 महीने की गर्भवती थी। भाई ने बताया कि अंतिमा की शादी में 31 लाख रुपए नकद, एक लग्जरी कार ग्रांड विटारा दी थी। इसके अलावा सोने चांदी के जेवर दिए थे। पिता के घर से स्कूटी लेकर निकली थी परिजनों के अनुसार, अंतिमा गर्भावस्था के शुरुआती महीनों से ही ससुराल छोड़कर अपने पीहर (जनता कॉलोनी) में रह रही थी। शुक्रवार शाम करीब 8 बजे वह पिता के घर से स्कूटी लेकर निकली थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच जीआरपी/ट्रेन के सिक्योरिटी गार्ड का फोन आया और परिजनों को हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया। आरोप-6 महीने पहले भी की थी मारने की कोशिश मृतका के भाई ने बताया कि अंतिमा का शादी करीब 3 साल पहले भरतपुर के शकरपुर निवासी सौम्य राजपूत के साथ हुई थी। सौम्य एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल है। शादी के बाद से ही पति सौम्य, ससुर गोपाल और सास मंजू उसे कम दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का यह भी आरोप है कि करीब छह महीने पहले भी ससुराल वालों ने अंतिमा की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया था। दहेज हत्या का मामला दर्ज अरावली विहार थाना पुलिस का कहना है कि ट्रेन के आगे कूदकर महिला के सुसाइड की सूचना मिली थी। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *