बारां के प्रसिद्ध डोल मेले में एक युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 29 सितंबर को हुई थी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे और लोगों में गुस्सा था। पुलिस शुक्रवार शाम को आरोपी को नंगे पैर शहर की सड़कों से होते हुए घटनास्थल तक ले गई। मेले परिसर में पुलिस ने मौके पर ही घटना की जांच की और आरोपी से जरूरी जानकारी जुटाई।
कोतवाली थानाधिकारी हीरालाल पूनिया ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हमला कैसे हुआ, इसके पीछे क्या वजह थी और वारदात में इस्तेमाल चाकू कहां से आया था। जांच पूरी होने के बाद ही बाकी बातें साफ हो पाएंगी।

