भास्कर न्यूज | मोहिउद्दीननगर मोहिउद्दीननगर एवं मोहनपुर प्रखंड में बिजली के करेंट की चपेट में आने से जान गंवाने वाले दो लोगों के परिजनों को घटना के करीब डेढ़ वर्ष बाद सरकार की ओर से अनुग्रह राशि मिली है। विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रयास से दोनों मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। इससे लंबे समय से सरकारी सहायता की प्रतीक्षा कर रहे दोनों परिवारों को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है। मोहिउद्दीननगर के भदैया निवासी बिट्टू पासवान तथा मोहनपुर प्रखंड के राजपुर जौनापुर पंचायत निवासी राजकुमार महतो की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व करेंट लगने से मौत हो गई थी। भास्कर न्यूज | मोहिउद्दीननगर मोहिउद्दीननगर एवं मोहनपुर प्रखंड में बिजली के करेंट की चपेट में आने से जान गंवाने वाले दो लोगों के परिजनों को घटना के करीब डेढ़ वर्ष बाद सरकार की ओर से अनुग्रह राशि मिली है। विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रयास से दोनों मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। इससे लंबे समय से सरकारी सहायता की प्रतीक्षा कर रहे दोनों परिवारों को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है। मोहिउद्दीननगर के भदैया निवासी बिट्टू पासवान तथा मोहनपुर प्रखंड के राजपुर जौनापुर पंचायत निवासी राजकुमार महतो की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व करेंट लगने से मौत हो गई थी।

