सूने घरों में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:CCTV फुटेज-तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग; सोने-चांदी के जेवर और बाइक बरामद

सूने घरों में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:CCTV फुटेज-तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग; सोने-चांदी के जेवर और बाइक बरामद

सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में सूने मकानों को निशाना बनाकर जेवरात चोरी करने की दो घटनाओं में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात हुई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 80 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जबलपुर जाने पर सूने घर का ताला तोड़ा थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया के अनुसार, पहली घटना 12 सितंबर 2026 को ग्राम पिपरटोला में हुई थी। यहां के निवासी प्रभात सिंह मार्के परिवार के साथ जबलपुर गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। इस मामले में घंसौर थाने में अपराध क्रमांक 246/2026 दर्ज किया गया था। दूसरी वारदात में भी जेवरात चोरी दूसरी घटना 1 अक्टूबर को ग्राम बरौदामाल में हुई। यहां की निवासी सियारानी मरावी किसी काम से ग्राम तुमड़ीपार गई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी कर लिए। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 276/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग लगातार हुई चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच में मिले सुरागों के आधार पर राकेश साहू (40) और संजू उर्फ संजय बर्मन (39) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। सोने-चांदी के जेवर और बाइक जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी का करधन, तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी गजड़िया, दो सोने के मंगलसूत्र, संतान साते की दो चूड़ियां और चांदी का एक चूड़ा बरामद किया। जेवरात की कुल कीमत करीब 1.80 लाख रुपए बताई गई है। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस टीम ने की कार्रवाई कार्रवाई में घंसौर थाना प्रभारी निरीक्षक एलएस झारिया, उपनिरीक्षक रीतु उईके, उपनिरीक्षक महेश सहारे सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन और घंसौर एसडीओपी रीना पांडे के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *