कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मजार के मलबे में मिला शिवलिंग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन; मिर्गी से परेशान युवती ने दी जान

कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मजार के मलबे में मिला शिवलिंग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन; मिर्गी से परेशान युवती ने दी जान

नमस्कार, कानपुर की आज (गुरुवार) की 10 बड़ी खबरें…सजेती में मजार की 8 साल पुरानी दीवार ढह गई। मलबा हटाने के दौरान शिवलिंग और माता गौरा जैसी प्रतिमा के कुछ अवशेष मिले। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा और कांग्रेस के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इधर, नौबस्ता में मिर्गी की बीमारी से परेशान एक युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का कानपुर से भी नाता है। उन्होंने साइबर ठग को ठगने वाले कानपुर के भूपेंद्र सिंह के किरदार पर आधारित फिल्म ‘स्कैम फाइल्स’ बनाई थी। यह फिल्म यूपी पुलिस के लिए साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बनाई गई थी। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *