गोरखपुर में 17 अक्टूबर को ‘द ग्रेट डांडिया उत्सव’:’जे ट्राइब’ और ‘गबरू बॉयज’ लाइव परफॉर्मेंस से जमाएंगे रंग, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

गोरखपुर में 17 अक्टूबर को ‘द ग्रेट डांडिया उत्सव’:’जे ट्राइब’ और ‘गबरू बॉयज’ लाइव परफॉर्मेंस से जमाएंगे रंग, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

गोरखपुर में इस बार नवरात्रि का मजा दोगुना होने वाला है। 17 अक्टूबर को शहर के फॉरेस्ट क्लब में ‘द ग्रेट डांडिया उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले रंगारंग प्रोग्राम में शहरवासी बॉलीवुड और गुजराती बीट्स पर जमकर थिरक सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस डांडिया नाइट को म्यूजिकल और यादगार बनाने के लिए देश के जाने-माने आर्टिस्ट और म्यूजिक बैंड्स आ रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से मशहूर बैंड J TRIBE और Gabru Boys अपनी लाइव परफॉर्मेंस देंगे। उनकी धुनों और धमाकेदार बीट्स पर युवाओं को डांस करने का शानदार मौका मिलेगा। इस शानदार उत्सव को ‘KR इवेंट’ और ‘फॉरेस्ट क्लब’ मिलकर आयोजित कर रहे हैं, जिसमें दैनिक भास्कर न्यूज ऐप भी खास पार्टनर के रूप में जुड़ा है। यूथ्स में भारी क्रेज, ऑनलाइन बुक कर सकते हैं टिकट
इस डांडिया उत्सव को लेकर गोरखपुर के युवाओं और फैमिलीज में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इवेंट में शामिल होने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। आयोजकों ने सलाह दी है कि जो लोग इस डांडिया नाइट में शामिल होना चाहते हैं, वे समय रहते अपनी टिकट बुक कर लें, क्योंकि सीट्स लिमिटेड हैं। उन्होंने बताया है कि वेन्यू पर पार्किंग और सिक्योरिटी की व्यवस्था भी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *