मंदसौर में 30 पुलिसकर्मियों के तबादले:13 आरक्षकों को साइबर हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी, SI को महिला थाने भेजा

मंदसौर में 30 पुलिसकर्मियों के तबादले:13 आरक्षकों को साइबर हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी, SI को महिला थाने भेजा

मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा ने गुरुवार को जिले में 30 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें प्रधान आरक्षक, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, आरक्षक और एक उप निरीक्षक शामिल हैं। पुलिस व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। 13 आरक्षकों को साइबर हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी पुलिस लाइन में तैनात 13 आरक्षकों को अलग-अलग थानों में साइबर हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें गिरधारी नागडिया, तुषार चौधरी, अंशुल, भोपाल सिंह, मंगल कुमार, संजना शर्मा, यश सैनी, कविता, पुष्पेंद्र राठौर, शिवानी लोहार, जितेंद्र पंवार, नेहा कुंवर और दीपिका पाटीदार शामिल हैं। इनकी पोस्टिंग भानपुरा, भावगढ़, दलौदा, गरोठ, कोतवाली, शामगढ़, नाहरगढ़, नारायणगढ़, नई आबादी, पिपलियामंडी, सीतामऊ, सुवासरा और वायडीनगर थानों में की गई है। महिला आरक्षक को कंट्रोल रूम, SI को महिला थाना भेजा महिला आरक्षक कविता राठौर को सीसीटीवी कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा का तबादला सीतामऊ से महिला थाना किया गया है। बेहतर काम करने वालों को मिलेगा मौका एसपी विनोद कुमार मीणा ने कहा कि विभाग में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी और अवसर दिए जाएंगे। काम में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। जरूरत के अनुसार आगे भी प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *