Bhuvneshwar Kumar selection: अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आखिरकार चार लंबे इंतजार के बाद भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने में सफल हो गए हैं। यह उनके इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते ही संभव हो सका है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना गया है, जो 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेली जाएगी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उनके चयन को लेकर भारतीय सेलेक्टर्स से एक बड़ी चूक हो गई, जिसके चलते एक टीम में अब बदलाव करना पड़ेगा।
Bhuvneshwar Kumar recalled for India’s T20I tour of New Zealand!
न्यूजीलैंड दौरे से टकरा रहीं हांगकांग सिक्सेस की तारीखें
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने से पहले हांगकांग सिक्सेस के लिए टीम चुनी थी, जिसमें भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, शशांक सिंह, नीतीश राणा, टी नटराजन, राहुल तेवतिया और राहुल त्रिपाठी का चयन किया था। ये टूर्नामेंट 30 अक्टूकर से 1 नवंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की तारीखें न्यूजीलैंड के दौरे से टकरा रही हैं। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड दौरे पर रहने के चलते हांगकांग सिक्सेस में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसलिए सेलेक्टर्स को अपनी गलती में सुधार करते हुए भुवी की जगह इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में बदलाव करना होगा।
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026-27
तारीख
मैच
मुकाबला
स्थान
22 अक्टूबर
पहला T20I
न्यूजीलैंड vs भारत
क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर
दूसरा T20I
न्यूजीलैंड vs भारत
क्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर
तीसरा T20I
न्यूजीलैंड vs भारत
वेलिंगटन
30 अक्टूबर
चौथा T20I
न्यूजीलैंड vs भारत
ऑकलैंड
1 नवंबर
पांचवां T20I
न्यूजीलैंड vs भारत
हैमिल्टन
R. Ashwin Said – “if he swings the ball and shows decent fitness (in nz), nobody can stop jasprit bumrah & bhuvneshwar kumar from sitting together on that flight to the world cup.”(Via His YT Channel) pic.twitter.com/eW26xO5C1G