संभल में 1 वर्ष पहले खाली कराई गई सरकारी भूमि की जमीन पर अब सुरक्षा के लिहाज से पुलिस चौकी का निर्माण होगा। बीती 04 जून 2025 को इसी भूमि दंगा पीड़ित रामशरण रस्तोगी के परिवार को 100 गज भूमि का आवासीय पट्टा दिया गया है। पुलिस चौकी के निर्माण के साथी अब वहां होम्योपैथिक चिकित्सालय उत्पादन विभाग का कार्यालय भी बनेगा। जबकि विनियमित क्षेत्र से ₹80 लाख से लाइब्रेरी और ₹50 लाख की लागत से निर्माण होगा। गुरुवार की दोपहर 01:30 बजे संभल एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के शेर खां सराय में पुलिस चौकी निर्माण हेतु गाटा संख्या 128 में 30 एयर का रकबा चिह्नित किया गया है, जिसमें पुलिस चौकी का निर्माण होगा। सीओ कुलदीप कुमार के साथ संयुक्त निरीक्षण करते हुए मौके की पैमाइश की गई। वहां लॉ एंड ऑर्डर के दृष्टिगत और जो फ़्यूचर वहां पर प्रोजेक्ट्स हमारे प्रोपोज़्ड हैं, जिसमें लाइब्रेरी, पार्क, होम्योपैथिक चिकित्सालय और वन विभाग का कार्यालय बनना है, शांति व्यवस्था के दृष्टिगत एक चौकी की आवश्यकता प्रतीत हुई, तो उसका निर्माण किया जाना है। एसडीएम ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सालय और वन विभाग के लिए ज़मीन आवंटित की गई है। लाइब्रेरी और पार्क के लिए ज़मीन हमने चिह्नित की है। यह अलग-अलग जो प्रोजेक्ट्स हैं, या आप उसको डेवलपमेंटल वर्क कह सकते हैं। वहां पर फ़्यूचर में हम इस तरह के विकास कार्य करने वाले हैं। चिकित्सालय और वन विभाग का कार्यालय है, उसके लिए तो ज़मीन चिह्नित करके संबंधित विभाग को अवगत कराया गया है। पार्क और लाइब्रेरी का काम विनियमित क्षेत्र से होना है, तो उसके लिए टेंडर की प्रक्रिया अभी की जा चुकी है और कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा, टेंडर जब खुलेगा। इसके साथ-साथ जो चौकी का कार्य है, उसके संबंध में भी पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया है और शीघ्र ही उसका काम भी शुरू हो जाएगा। विनियमित क्षेत्र के जेई सचिन कुमार, लेखपाल मुकेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

