शूटिंग में प्रिंस नागवानी ने जीता कांस्य पदक:दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग में 101 इंडिया ओपन शॉटगन टूर्नामेंट में प्रदर्शन

शूटिंग में प्रिंस नागवानी ने जीता कांस्य पदक:दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग में 101 इंडिया ओपन शॉटगन टूर्नामेंट में प्रदर्शन

कोटा के निशानेबाज प्रिंस नागवानी ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित 101 इंडिया ओपन शॉटगन टूर्नामेंट 2026 में प्रिंस ने क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में देशभर से निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। राजस्थान राइफल एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता में प्रिंस नागवानी शामिल हुए। उन्होंने 50 में से 42 अंक हासिल किए। खास बात यह रही कि स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले निशानेबाजों के भी 42-42 अंक रहे। अंकों की बराबरी होने के बाद शूटिंग के नियमों के अनुसार टाई-ब्रेक प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें अंतिम शॉट्स से पीछे की ओर स्कोर की गणना की जाती है। इसी आधार पर पदकों का क्रम तय किया गया और प्रिंस नागवानी को कांस्य पदक मिला। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पदक जीतकर प्रिंस ने कोटा के साथ राजस्थान का नाम भी रोशन किया। प्रिंस ने कहा- इस प्रदर्शन के पीछे मेरे कोच सैयद जुनैद का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि कोच के लगातार मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से उन्हें प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *