सीकर में भाजपा 12,कांग्रेस 14 अक्टूबर को जारी करेगी लिस्ट:जिला परि‌षद की टिकट के लिए मारामारी; माकपा-रालोपा-आप भी उतारेंगे प्रत्याशी

सीकर में भाजपा 12,कांग्रेस 14 अक्टूबर को जारी करेगी लिस्ट:जिला परि‌षद की टिकट के लिए मारामारी; माकपा-रालोपा-आप भी उतारेंगे प्रत्याशी

सीकर जिले में पंचायती राज चुनाव को लेकर खासी उठापटक देखने काे मिल रही है। कांग्रेस, भाजपा के साथ ही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, रा‌‌ष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। जिला परि‌षद सदस्य की 49 टिकटों के लिए काफी मारामारी देखने को मिल रही है। जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए रिजर्व होने के कारण कई नेताओं ने परिवार की महिलाओं को मैदान में उतारने की तैयारी की है। बीजेपी में 263 और कांग्रेस में 214 आवेदन आए जिला परि‌षद की 49 सीटों के लिए भाजपा में 263 तो वहीं कांग्रेस में 214 आवेदन आए हैं। कांग्रेस ने क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन आवेदन लिए हैं। भाजपा में ऑफलाइन आवेदन जिला मुख्यालय में जमा करवाए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया कि जिला परि‌षद सदस्य के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट 14 अक्टूबर को जारी करने की संभावना है। गौरतलब है कि जिला परि‌षद सदस्य के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर है। बीजेपी गोपनीय सर्वे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राय कर देगी टिकट भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया कि जिला परि‌षद की टिकट के लिए लगभग आवेदन आ चुके हैं। पार्टी के गोपनीय सर्वे के आधार पर टिकट दिए जाएंगे। गोपनीय सर्वे में प्रत्याशी को लेकर कार्यकर्ताओं की राय, पब्लिक कनेक्टिविटी और जीतने की संभावना को मद्देनजर रखा जाएगा। भाजपा 10 अक्टूबर से पहले सर्वे का काम पूरा कर लेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने बताया कि पार्टी के स्तर पर सभी दावेदारों के नाम सामने आने के बाद लोकल जनाधार, कार्यकर्ताओं की राय और कांग्रेस में नि‌ष्ठा रखने वाले जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट दिया जाएगा। पंचायत समिति के 304 सदस्यों के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। हर दावेदार के नाम पर विस्तृत मंथन करने के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *