3.50 लाख लोगों ने ली उपभोक्ता अधिकारों की शपथ:हर खरीद पर बिल लेने, उत्पाद और सेवाओं के प्रति जागरूक किया

3.50 लाख लोगों ने ली उपभोक्ता अधिकारों की शपथ:हर खरीद पर बिल लेने, उत्पाद और सेवाओं के प्रति जागरूक किया

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गुरुवार को 3.50 लाख लोगों को उपभोक्ता अधिकारों की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही न्याय टेबल, रात्रि उपभोक्ता चौपाल, उपभोक्ता न्यायोत्सव और अवकाश दिवस पर सुनवाई जैसे नवाचार किए। इसके साथ ही अध्यक्ष मनोज कुमार मील के न्यायिक सेवा में 2500 दिन पूरे हुए हैं। इस मौके पर जागरूक उपभोक्ताओं ने आयोग परिसर में रंगोली बनाकर उनके कार्यों के प्रति आभार जताया। न्याय के साथ जागरूकता पर जोर आयोग की गतिविधियों को केवल मामलों की सुनवाई और फैसलों तक सीमित नहीं रखा गया। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कई प्रयोग किए गए। न्याय टेबल के जरिए उपभोक्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। रात्रि उपभोक्ता चौपाल के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का प्रयास हुआ। उपभोक्ता न्यायोत्सव के जरिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अलावा अवकाश दिवस पर सुनवाई जैसे प्रयासों से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। इसी दौरान प्रथम राष्ट्रीय उपभोक्ता संसद का आयोजन भी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा। 3.50 लाख लोगों तक पहुंचा उपभोक्ता अधिकारों का संदेश उपभोक्ता न्यायोत्सव के तहत करीब 3.50 लाख लोगों को उपभोक्ता संरक्षण की शपथ दिलाई गई। लोगों को हर खरीद पर बिल लेने, उत्पाद और सेवाओं के प्रति सजग रहने तथा अधिकारों का उल्लंघन होने पर कानूनी संरक्षण लेने के लिए प्रेरित किया गया। रंगोली बनाकर आभार जताया गुरुवार को 2500 दिन पूरे होने के अवसर पर आयोग परिसर में जागरूक उपभोक्ताओं और युवाओं ने रंगोली बनाकर इस उपलब्धि को चिह्नित किया। रंगोली के माध्यम से ‘कंज्यूमर्स वॉयस’, ‘उपभोक्ता देवो भवः’ और त्वरित उपभोक्ता न्याय का संदेश दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *