मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन तेज:शेखपुरा में महागठबंधन ने निकाला विरोध मार्च, कलेक्ट्रेट पर जलाया पुतला

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन तेज:शेखपुरा में महागठबंधन ने निकाला विरोध मार्च, कलेक्ट्रेट पर जलाया पुतला

शेखपुरा में इंडिया महागठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ गुरुवार को विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया। इस आंदोलन का नेतृत्व राजद के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनन्दी प्रसाद यादव, सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय, भाकपा माले जिला सचिव बिजय कुमार बिजय और सीपीएम के जिला सचिव बीरबल शर्मा ने किया। इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम से झंडे-बैनर लेकर निकले। मौके से आई तस्वीरें….. “वोट चोर, गद्दी छोड़” के लगे नारे यह मार्च स्टेशन रोड, पटेल चौक, खांड पर, कटरा चौक और चांदनी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार तक पहुंचा। इस दौरान “वोट चोर, गद्दी छोड़”, “लोकतंत्र पर हमला नहीं सहेंगे” जैसे नारे लगाए गए। पुतला दहन के बाद कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर एक सभा भी की गई। शेखपुरा में इंडिया महागठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ गुरुवार को विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया। इस आंदोलन का नेतृत्व राजद के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनन्दी प्रसाद यादव, सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय, भाकपा माले जिला सचिव बिजय कुमार बिजय और सीपीएम के जिला सचिव बीरबल शर्मा ने किया। इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम से झंडे-बैनर लेकर निकले। मौके से आई तस्वीरें….. “वोट चोर, गद्दी छोड़” के लगे नारे यह मार्च स्टेशन रोड, पटेल चौक, खांड पर, कटरा चौक और चांदनी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार तक पहुंचा। इस दौरान “वोट चोर, गद्दी छोड़”, “लोकतंत्र पर हमला नहीं सहेंगे” जैसे नारे लगाए गए। पुतला दहन के बाद कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर एक सभा भी की गई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *