गयाजी में चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। खास बात यह रही कि आरजेडी, कॉम्युनिस्ट और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर पुतला दहन किया। सभी ने एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इंडिया गठबंधन के बैनर तले गांधी मैदान में सभी घटक दल के नेता-कार्यकर्ता जुटे। यहां से पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय की ओर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। पुलिसकर्मियों ने जगह-जगह ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अगले चौराहे पर रुकने की बात कहते हुए आगे बढ़ते रहे। सड़क पर उतरे महागठबंधन के नेता-कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर आरजेडी कार्यकर्ता अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंच गए और पुतला को आग के हवाले कर दिया। वहीं पीछे से आ रहे कांग्रेस-कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर के दो नंबर गेट पर पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अवधेश सिंह डटे हुए थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि SIR के माध्यम से मतदाताओं के वोट काटने की कोशिश की जा रही है, जिसका इंडिया गठबंधन पुरजोर विरोध करता है। मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर आज कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इंडिया गठबंधन के नेता हुए शामिल मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, पूर्व जिला अध्यक्ष गगन मिश्रा, देविका सेरियार, धर्मवीर सिंह उर्फ सरदार जी, राजद के जिला अध्यक्ष सुभाष यादव, राजद युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रभात सहित इंडिया गठबंधन से जुड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गयाजी में चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। खास बात यह रही कि आरजेडी, कॉम्युनिस्ट और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर पुतला दहन किया। सभी ने एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इंडिया गठबंधन के बैनर तले गांधी मैदान में सभी घटक दल के नेता-कार्यकर्ता जुटे। यहां से पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय की ओर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। पुलिसकर्मियों ने जगह-जगह ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अगले चौराहे पर रुकने की बात कहते हुए आगे बढ़ते रहे। सड़क पर उतरे महागठबंधन के नेता-कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर आरजेडी कार्यकर्ता अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंच गए और पुतला को आग के हवाले कर दिया। वहीं पीछे से आ रहे कांग्रेस-कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर के दो नंबर गेट पर पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अवधेश सिंह डटे हुए थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि SIR के माध्यम से मतदाताओं के वोट काटने की कोशिश की जा रही है, जिसका इंडिया गठबंधन पुरजोर विरोध करता है। मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर आज कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इंडिया गठबंधन के नेता हुए शामिल मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, पूर्व जिला अध्यक्ष गगन मिश्रा, देविका सेरियार, धर्मवीर सिंह उर्फ सरदार जी, राजद के जिला अध्यक्ष सुभाष यादव, राजद युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रभात सहित इंडिया गठबंधन से जुड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

