बठिंडा की पंचायत ने एनर्जी ड्रिंक पर लगाई रोक:चोरी की घटनाओं-तस्करों के डर से फैसला; बेचने वालों पर लगेगा जुर्माना

बठिंडा की पंचायत ने एनर्जी ड्रिंक पर लगाई रोक:चोरी की घटनाओं-तस्करों के डर से फैसला; बेचने वालों पर लगेगा जुर्माना

बठिंडा के नारुआना गांव में ग्राम पंचायत ने एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। पंचायत का कहना है कि गांव के पास स्थित बीड़ तालाब बस्ती में नशा तस्करों की सक्रियता के चलते चोरी और आपराधिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सरपंच गुरध्यान सिंह के मुताबिक, पंचायत को आशंका है कि नशा करने के बाद कुछ लोग नारुआना गांव की दुकानों पर एनर्जी ड्रिंक पीने के लिए रुकते हैं। इस दौरान वे गांव में घूमकर घरों और अन्य स्थानों की रेकी करते हैं। पंचायत का मानना है कि इससे चोरी की घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। पंचायत ने दुकानदारों को चेतावनी दी पंचायत ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति एनर्जी ड्रिंक बेचता पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही पंचायत स्तर पर उसका सामाजिक बहिष्कार करने की बात भी कही गई है। सरपंच के अनुसार, गांव में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस को पहले भी सूचना दी गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बीड़ तालाब बस्ती में नशे की समस्या वहीं, सदर थाना के एसएचओ मनीष कुमार ने कहा कि नारुआना में चोरी की घटनाएं ज्यादा नहीं हुई हैं। एक मामले में पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बीड़ तालाब बस्ती में नशे की समस्या होने की बात स्वीकार की, लेकिन कहा कि पुलिस वहां लगातार कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *