सीहोर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब पकड़ी:आरोपी के घर से 62 पेटी देशी और 5 पेटी विदेशी शराब जब्त, 2.74 लाख रुपए कीमत

सीहोर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब पकड़ी:आरोपी के घर से 62 पेटी देशी और 5 पेटी विदेशी शराब जब्त, 2.74 लाख रुपए कीमत

सीहोर जिले के ग्राम मेहतवाड़ा में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में देशी और विदेशी शराब जब्त की है। कार्रवाई में कुल 601 बल्क लीटर शराब मिली, जिसकी बाजार कीमत 2 लाख 74 हजार 450 रुपए बताई गई है। आरोपी के घर से मिली 67 पेटी शराब जिला आबकारी अधिकारी दीप सिंह राठौर ने बताया कि सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में टीम ने मेहतवाड़ा निवासी रोहित सिंह ठाकुर (29) के घर छापा मारा। तलाशी के दौरान 62 पेटी देशी और 5 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई। आबकारी विभाग के मुताबिक, जब्त शराब की कुल मात्रा 601 बल्क लीटर है। इसकी बाजार कीमत 2 लाख 74 हजार 450 रुपए आंकी गई है। आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में केस मामले में आबकारी विभाग ने रोहित सिंह ठाकुर के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश विश्वकर्मा और संगीता नायक, उपनिरीक्षक रिया जैन और माधव कुण्डल, मुख्य आरक्षक वैभव नागवंशी, आरक्षक रामसखी, शिखा और हिमानी सहित नगर सैनिक और जिला आबकारी दल शामिल रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *