मुजफ्फरपुर में झाड़ी से मिली महिला की लाश:मृतका की पहचान नहीं हो सकी है, FSL टीम ने जुटाए सबूत; हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर में झाड़ी से मिली महिला की लाश:मृतका की पहचान नहीं हो सकी है, FSL टीम ने जुटाए सबूत; हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के बझिला गांव के पास एक महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से चप्पल और एक मोबाइल मिला है। एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। मामले की गंभीरता देख एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 22 से 23 साल है। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि में रेलवे गुमटी के पास झाड़ी से करीब 22-23 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया था। महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या की जता रहे आशंका स्थानीय लोगों ने महिला की मौत को लेकर आशंका जताई है, लेकिन पुलिस ने अभी मौत के कारण या घटना की परिस्थितियों को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं बताया है। मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के बझिला गांव के पास एक महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से चप्पल और एक मोबाइल मिला है। एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। मामले की गंभीरता देख एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 22 से 23 साल है। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि में रेलवे गुमटी के पास झाड़ी से करीब 22-23 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया था। महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या की जता रहे आशंका स्थानीय लोगों ने महिला की मौत को लेकर आशंका जताई है, लेकिन पुलिस ने अभी मौत के कारण या घटना की परिस्थितियों को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं बताया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *