लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में लगी भीषण आग:50 लाख की दो सीएनसी मशीनें समेत कच्चा माल जलकर राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका

लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में लगी भीषण आग:50 लाख की दो सीएनसी मशीनें समेत कच्चा माल जलकर राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका

नालंदा में एक स्टील लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में दो 50 लाख की सीएनसी लेजर कटिंग मशीनें जलकर पूरी तरह राख हो गई। अन्य सामान और कच्चे माल को मिलाकर करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है। गोदाम से निकल रहा था धुंआ जानकारी के मुताबिक देवीसराय मोड़ के पास ‘विनायक लेजर कटिंग’ गोदाम है। गुरुवार की सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम के अंदर अचानक आग सुलग उठी। संचालक गौरी विश्वकर्मा के पुत्र सौबेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह गोदाम से काला धुआं और लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन पर जानकारी दी। जब तक परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी। लपटें इतनी तेज थी कि अंदर घुसना नामुमकिन था।
दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग, टला बड़ा हादसा घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। गनीमत रही कि दमकल दस्ते ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे आसपास की घनी दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। आवेदन मिलने के बाद होगा सटीक आकलन: पुलिस दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। पीड़ित संचालक की ओर से अभी तक थाने में लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने और तकनीकी जांच के बाद ही नुकसान के वास्तविक आंकड़े की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। नालंदा में एक स्टील लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में दो 50 लाख की सीएनसी लेजर कटिंग मशीनें जलकर पूरी तरह राख हो गई। अन्य सामान और कच्चे माल को मिलाकर करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है। गोदाम से निकल रहा था धुंआ जानकारी के मुताबिक देवीसराय मोड़ के पास ‘विनायक लेजर कटिंग’ गोदाम है। गुरुवार की सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम के अंदर अचानक आग सुलग उठी। संचालक गौरी विश्वकर्मा के पुत्र सौबेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह गोदाम से काला धुआं और लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन पर जानकारी दी। जब तक परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी। लपटें इतनी तेज थी कि अंदर घुसना नामुमकिन था।
दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग, टला बड़ा हादसा घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। गनीमत रही कि दमकल दस्ते ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे आसपास की घनी दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। आवेदन मिलने के बाद होगा सटीक आकलन: पुलिस दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। पीड़ित संचालक की ओर से अभी तक थाने में लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने और तकनीकी जांच के बाद ही नुकसान के वास्तविक आंकड़े की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *